West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण का मतदान पूरो गया है। अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज गति से चल रही है। टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी बीच सीएम योगी का दौरा कार्यक्रम सामने आया है। जिसके मुताबिक आज योगी पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी पश्चिम बंगाल दौरे की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीनों जगहों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बनाएंगे माहौल
सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे और अपनी पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। योगी आज (West Bengal Elections 2026) नादिया के नबद्वीप में पहली रैली करेंगे। उसके बाद पूर्व बर्धमान में कटवा में दूसरी रैली करेंगे और उत्तर 24 परगना के बागदा में तीसरी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे सीएम योगी नादिया पहुंचेंगे।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में गर्मी का सितम, 60 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
वहीं सीएम योगी ने अपने दौरे को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल की हर गली, हर गांव और हर नगर में एक ही स्वर गूंज रहा है… “अंधकार हटबे, सूरज उठबे, कोमोल खिलबे! इस जनस्वर को जनसंकल्प में बदलने के लिए आज नबद्वीप, कटवा और बागदा विधान सभा क्षेत्रों की जनता-जनार्दन से संवाद (West Bengal Elections 2026) करूंगा। 4 मई को पश्चिम बंगाल में TMC की गुंडागर्दी और अराजकता पर जनता का निर्णायक जवाब तय है, परिवर्तन की यह लहर अब रुकने वाली नहीं है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

