MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अप्रैल में आसमान से ‘आग’ की बारिश हो रही है! प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से हाल बेहाल है। अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। खजुराहो में पहली बार तापमान 45 डिग्री पहुंचा। इंदौर, भोपाल-जबलपुर में 3 साल में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली। वहीं आज आईएमडी ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इंदौर और उज्जैन में वॉर्म नाइट यानी रात में हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है।
एमपी में इस सीजन पहली बार पारा 45 डिग्री तक पहुंचा। रविवार को आंधी-बारिश के बीच भीषण गर्मी पड़ी। खजुराहो में तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड गिया गया। रविवार को पहली बार 9 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। नौगांव में पारा 44.6 डिग्री, सागर-नर्मदापुरम में 44.4 डिग्री, दमोह में 44.2 डिग्री, श्योपुर, मंडला, दतिया और टीकमगढ़ में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: विधानसभा का विशेष सत्र, जबलपुर दौरे पर CM, कांग्रेस-बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, फिर कर्ज लेगी सरकार, जल गंगा संवर्धन अभियान में एमपी नंबर वन
13 जिलों में लू का अलर्ट
वहीं शाजापुर में 43.7 डिग्री, रायसेन, सतना, रतलाम-गुना में 43.6 डिग्री, जबलपुर-रीवा-मलाजखंड में 43.5 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, भोपाल-इंदौर-बैतूल में पारा 43 डिग्री, ग्वालियर में 42.9 डिग्री और उज्जैन में 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज सोमवार को 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर और उज्जैन में वॉर्म नाइट यानी रात में हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी।
उज्जैन में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित
उज्जैन में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों को राहत दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों का ग्रीष्मावकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जबकि शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश 1 मई से 31 मई तक निर्धारित किया गया है।
रायसेन में तेज आंधी बारिश से गेहूं भीगा
रायसेन जिले के बेगमगंज समेत ग्रामीण अंचल के कई गांवों में रविवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली लेकिन वर्षा आफत भी साथ लेकर आई। आंधी तूफान से कई गरीबों के घर-दुकानों के छप्पर उड़ गए तो वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में खुले में रखा हुआ गेहूं भीग गया। जिससे कुछ किसानों-व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की गई है। जिन किसानों का गेहूं खलियानों या खरीदी केंद्रों पर नीचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में खुले में रखा था, वह भीग गया है। इसके अलावा कृषि उपज मंडी प्रांगण और सरकारी समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा हुआ गेहूं भी भीग गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

