निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना इलाके में देवतामऊ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां शादी के महज पांच दिन बाद नई नवेली दुल्हन की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ससुराल पहुंचने के पहले रास्ते में बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक देवतामऊ निवासी कल्याण धुर्वे की शादी 22 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के लिखड़ी गांव निवासी कविता के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने मायके चली गई थी। 25 अप्रैल को पति कल्याण धुर्वे पत्नी को विदा कराकर बाइक से देवतामऊ गांव वापस लौट रहे थे। गांव से करीब 20 किलोमीटर पहले कविता की तबीयत बिगड़ गई अचानक और उसे उल्टियां होने लगी। परिजन किसी तरह उसे घर लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

दर्दनाक हादसाः सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

पीएम रिपोर्ट में कारण का चलेगा पता

घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। इसके बाद शव को छपारा अस्पताल ले जाया गया, जहां नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। नई दुल्हन की मौत की चर्चा पूरे गांव में है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m