मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला राजगढ़ जिले का है जहां सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और 20 लोग घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती
दरअसल हादसा राजगढ़ जिले का है जहां पिक-अप वाहन और एक ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हो गये वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। इस दौरान कुछ घायलों को गंभीर हालात के चलते इंदौर रेफर किया गया है।
शादी में जाते वक्त हुआ हादसा
बताया जाता है कि सभी लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया और यह हादसा हो गया। हादसे होते वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

