यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में 7 महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

कैसे हुआ हादसा

करेड़ा खुर्द निवासी ऑटो चालक अनिल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंबाला के गांव मंगलोई एक पारिवारिक रस्म में शामिल होने जा रहा था। ऑटो में कई लोग सवार थे, जिनमें उसकी पत्नी, भाई, भाभी और अन्य परिजन शामिल थे।

जैसे ही ऑटो गांव के चौक के पास पहुंचा और साइड में लगने लगा, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और यात्री उसमें फंस गए।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत सभी को बाहर निकालकर डायल 112 पर सूचना दी।घायलों में कई महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है.सलोचना को हाथ में गहरी चोट.प्रकाशो की टांग में गंभीर फ्रैक्चर।दर्शनी देवी के कंधे में चोट.शीला देवी के सिर और घुटने में चोट.अन्य यात्रियों को भी कई चोटें आईं.सभी घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।