वीरेंद्र कुमार, नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल यानी 1 मई को नालंदा दौरे रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नालंदा दौरे पर मुख्यमंत्री का सरमेरा प्रखंड के ग्राम प्रणावां में परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। सीएम सम्राट चौधरी की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके को रेड जोन और नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि सीएम बनने के बाद यह उनका पहला नालंदा दौरा है।
ड्रोन और एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध
पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा सुरक्षा इनपुट दिए जाने के बाद जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने आदेश जारी करते हुए सरमेरा प्रखंड के ग्राम प्रणावांं स्थित कार्यक्रम स्थलहेलीपैड, बाबा महतो साहब मंदिर एवं मेला क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है।
इस दौरान उक्त क्षेत्र में Drone, Hot Air Balloon, Para Motors, Para Gliders, Powered Hand Glider सहित सभी प्रकार के Non-Conventional Flying Objects के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस बल
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ-01 को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
ये भी पढ़ें- CM बनने के बाद सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, सभी जिलों के DM और SP होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

