चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 मई (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह एक गजटेड सार्वजनिक अवकाश है, इसलिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे।


सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा छुट्टियों के बावजूद अतिरिक्त कक्षाएं या गतिविधियां कराए जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में यदि कोई स्कूल इस दिन छात्रों को बुलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


साल 2026 के आधिकारिक कैलेंडर में भी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के लिए सार्वजनिक अवकाश दर्ज है, जो सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूलों की आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें, हालांकि सरकारी आदेश के अनुसार इस दिन सभी स्कूलों का बंद रहना अनिवार्य है।