Lifestyle Desk – गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. घर हो या ऑफिस, ठंडी हवा के लिए AC अब एक जरूरत बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि AC से लगातार पानी भी निकलता रहता है? आमतौर पर लोग इस पानी को बेकार समझकर बहा देते हैं, जबकि यह कंडेन्सेशन वॉटर कई घरेलू कामों में बेहद उपयोगी हो सकता है.

दरअसल, AC हवा में मौजूद नमी को खींचकर उसे पानी में बदल देता है. यही पानी ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलता है. यह पानी पूरी तरह शुद्ध तो नहीं होता, इसलिए इसे पीने या खाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. लेकिन उर दूसरे काम में इसका इस्तेमाल कर आप न केवल पानी की बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-कैसे इस पानी का इस्तेमाल करें.
पौधों की सिंचाई करें
सबसे आसान और उपयोगी तरीका है इस पानी का इस्तेमाल पौधों की सिंचाई में करना. AC का पानी सॉफ्ट होता है, यानी इसमें खनिज कम होते हैं, जो कई पौधों के लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आपके घर में गार्डन या गमले हैं, तो इस पानी को इकट्ठा कर रोजाना पौधों में डाल सकते हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि AC की पाइप और फिल्टर साफ हों, ताकि गंदगी पौधों तक न पहुंचे.
सफाई में करें इस्तेमाल
घर की सफाई में भी यह पानी काफी काम आ सकता है. फर्श पोछने, बाथरूम धोने या बालकनी साफ करने के लिए आप इस पानी का उपयोग कर सकते हैं. इससे रोजमर्रा के कामों में ताजे पानी की खपत कम होगी. इसी तरह, कार या बाइक धोने के लिए भी AC का पानी एक अच्छा विकल्प बन सकता है.
फ्लश में करें Use
टॉयलेट फ्लश में AC के पानी का इस्तेमाल एक और स्मार्ट तरीका है. अगर आप इस पानी को एक बाल्टी या टैंक में जमा करते हैं, तो उसे फ्लश में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तरीका खासतौर पर उन इलाकों में बेहद फायदेमंद है जहां पानी की कमी रहती है.
स्टीम आयरन में करें उपयोग
कई लोग इसे कपड़े प्रेस करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. चूंकि यह पानी अपेक्षाकृत कम खनिज वाला होता है, इसलिए स्टीम आयरन में इसका उपयोग किया जा सकता है. इससे आयरन में स्केल जमने की संभावना भी कम होती है.
गाड़ी धोयें
कार या बाइक धोने में भी यह पानी बढ़िया विकल्प है, खासकर जब नियमित पानी की बचत करनी हो.
ध्यान रखने वाली बातें
- पीने या खाना बनाने में बिल्कुल उपयोग न करें.
- समय-समय पर AC की ड्रेन पाइप और फिल्टर साफ करें.
- पानी को लंबे समय तक स्टोर न करें, वरना उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

