हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है, राजा की मां उमा रघुवंशी का बदला हुआ रुख। जिस अदालत के फैसले पर उन्होंने पहले सवाल उठाए थे, अब उसी न्यायालय से उन्हें इंसाफ की उम्मीद नजर आ रही है।
दरअसल, जब सोनम रघुवंशी को जमानत मिली थी, तब उमा रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि “कानून अंधा होता है ये सुना था, लेकिन अब देख भी लिया।” उस समय उन्होंने न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब मां का रुख बदल गया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा है कि सोनम को फिर से जेल जाना पड़ेगा और अदालत उसे सजा देगी। उन्होंने सीधे जज से अपील करते हुए कहा कि “पुलिस से चूक हुई है, लेकिन आपसे कोई गलती नहीं होगी। हमें आप पर पूरा भरोसा है।”
ये भी पढ़ें: जेल की सलाखों से बाहर आई सोनम, जमानत रद्द कराने HC जाएगी शिलांग पुलिस, राज की याचिका खारिज
सोनम इंदौर में मुंह दिखाने लायक नहीं- उमा रघुवंशी
उमा रघुवंशी ने यह भी मांग की कि इस मामले में जिन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि आरोप गंभीर हैं तो सभी के साथ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर मां का गुस्सा भी साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सोनम अब इंदौर में मुंह दिखाने लायक नहीं रही है और रघुवंशी समाज के साथ-साथ आम जनता में भी भारी नाराजगी है। उनके मुताबिक, “ऐसे हालात में वह कभी इंदौर नहीं आएगी।”
भावुक हुई राजा की मां
इस दौरान मां भावुक भी हो गईं। उन्होंने याद करते हुए बताया कि पिछले साल 2 मई को ही राजा और सोनम शादी की शॉपिंग के लिए साथ गए थे। आज वही दिन उनके लिए दर्द और न्याय की लड़ाई की याद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब तक वह अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पाई हैं, जिसका उन्हें गहरा दुख है।
ये भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की जमानत पर बवाल: राजा के परिवार का फूटा गुस्सा, कहा- ”न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्महत्या करेंगे”
सोनम के परिवार पर भी सवाल
उमा रघुवंशी ने सोनम के परिवार पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसके पिता को अपनी बेटी से पूछना चाहिए कि आखिर राजा की हत्या क्यों करवाई गई। अब इस पूरे मामले में एक बार फिर अदालत की भूमिका सबसे अहम हो गई है। इंदौर की जनता और परिवार की नजरें अब न्यायालय के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि इस केस में आगे क्या मोड़ आता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

