चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द कर दी है। यहां पर 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं थीं। EC ने सभी 285 पोलिंग बूथ पर 21 मई को फिर से वोटिंग कराने का निर्देश दिया है। रिजल्ट 24 मई को आएगा। इसी विधानसभा के एक बूथ पर EVM में भाजपा की बटन के आगे टेप लगा मिला था। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 29 अप्रैल 2026 को फलता विधानसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी की घटना घटी थी.

इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में दोबारा मतदान हुआ। मीडिया के मुताबिक दोनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 15 बूथों पर करीब 90% वोटिंग हुई।

फलता में कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीएमसी से जहांगीर खान, बीजेपी से दिबांगशु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई एम से संभु नाथ चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने फलता में पूरी तरह से दोबारा मतदान की मांग की थी। 144-फलता विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान हुई गंभीर चुनावी अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों सहित) पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा और वोटों की गिनती 24 मई 2026 को की जाएगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. 29 अप्रैल को मतदान के दौरान फलता सीट पर ईवीएम में छेड़छाड़ करने और टेप चिपकाने का मामला सामने आया था. इसे लेकर चुनाव आयोग ने जांच का आदेश दिया था. जांच की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने फलता सीट पर मतदान स्थगित करने का फैसला किया है. 4 मई को राज्य की 293 सीटों पर ही वोटों की गिनती होगी.

इससे पहले शनिवार को फलता में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की खबरें आईं, जहाँ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m