UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 4 मई से आगामी 5-6 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- नाम तो बहाना, राजनीति है चमकाना! MLA नंद किशोर गुर्जर ने की गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग, CM योगी को पत्र लिखकर जो कहा…

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 10 मई तक जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- योगी जी ये है आपका सुशासन! महिला के घर पर भू-माफियों ने किया कब्जा, सिस्टम भी दे रहा बदमाशों का साथ, आखिर कब मिलेगा न्याय?

कहां-कहां होगी बारिश

वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र के आसपास के इलाके में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश होने की आशंका जाहिर की है.