शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट (IAS Coaching Institute) की डायरेक्टर का अपहरण कर बंधक बनाने और 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पूर्व छात्र और भेल के रिटायर्ड अफसर का बेटा बताया जा रहा है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शवः प्राकृतिक मृत्यु की आशंका, टाइगर के सभी अंग सुरक्षित
आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन
दरअसल शुभ्रा आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाया गया था। उनके ही पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए वसूले है। आरोपी ने धमकी देकर खाते से रकम उड़ाई है।
दिल्ली से भोपाल बुलाया था
बताया जाता है कि आरोपी ने भोपाल में सेंटर खोलने का झांसा देकर दिल्ली से भोपाल बुलाया था। फ्लैट में बंधक बनाकर खाते से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। बाद में क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले का मास्टरमाइंड भेल के रिटायर्ड अफसर का बेटा प्रियंक शर्मा निकला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

