Lifestyle Desk – आंखों की खूबसूरती को निखारने में आईलाइनर का अहम योगदान होता है. यह न केवल आंखों को डिफाइन करता है, बल्कि पूरे मेकअप लुक को भी आकर्षक बनाता है. आमतौर पर ब्लैक और ब्राउन आईलाइनर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, क्योंकि ये हर मौके और आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. लेकिन बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स के साथ अब आईलाइनर के कई नए शेड्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं, जो अलग-अलग स्किन टोन के अनुसार चुनने पर आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं.

ब्लैक आईलाइनर को क्लासिक माना जाता है. यह हर स्किन टोन पर सूट करता है और आंखों को बोल्ड लुक देता है. वहीं ब्राउन आईलाइनर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो सॉफ्ट और नेचुरल लुक चाहते हैं. खासतौर पर फेयर और मीडियम स्किन टोन पर ब्राउन शेड काफी एलिगेंट लगता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं की कौन-कौन से कलर के आईलाइनर try कर सकते हैं.
ये कलर कर सकते हैं ट्राय
अगर आप अपने मेकअप में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो कलर्ड आईलाइनर ट्राय कर सकती हैं. डस्की या व्हीटिश स्किन टोन पर ग्रीन, ब्लू और पर्पल जैसे शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं. ये रंग आंखों को उभारते हैं और चेहरे पर एक फ्रेशनेस जोड़ते हैं. खासकर पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए ये शेड्स एक परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं.
फेयर स्किनटोन के लिए आईलाइनर शेड
फेयर स्किन टोन वाले लोग पेस्टल या सॉफ्ट कलर्स जैसे पीच, लाइट पिंक या ग्रे आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये शेड्स उनके चेहरे पर हल्का और सटल लुक देते हैं, जो डे टाइम मेकअप के लिए बेहतरीन होते हैं. वहीं ऑलिव स्किन टोन पर ब्रॉन्ज, गोल्ड और कॉपर जैसे मेटैलिक शेड्स बहुत अच्छे लगते हैं और आंखों में एक अलग ही चमक जोड़ते हैं.
डार्क स्किनटोन के लिए आईलाइनर शेड
डार्क स्किन टोन पर ब्राइट और इंटेंस कलर्स जैसे इलेक्ट्रिक ब्लू, एमरल्ड ग्रीन या गोल्डन शेड्स शानदार दिखते हैं. ये रंग न सिर्फ स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट करते हैं बल्कि पूरे लुक को ग्लैमरस बना देते हैं. इसके अलावा, डबल आईलाइनर ट्रेंड भी आजकल काफी पॉपुलर है, जिसमें आप दो अलग-अलग रंगों को एक साथ इस्तेमाल करके यूनिक स्टाइल बना सकती हैं.
फिनिश का भी रखें ध्यान
आईलाइनर चुनते समय सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि उसकी फिनिश का भी ध्यान रखना जरूरी है. मैट फिनिश एक सॉफ्ट और क्लासी लुक देती है, जबकि ग्लॉसी या शिमरी फिनिश पार्टी और फंक्शन के लिए परफेक्ट रहती है. साथ ही, अपनी आंखों के शेप के अनुसार आईलाइनर लगाने का तरीका भी बदलना चाहिए, ताकि आंखें और ज्यादा आकर्षक दिखें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

