Lifestyle Desk – गर्मियों का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है, खासकर रसोई में. तपती गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. दूध का फटना, दाल का कुछ ही घंटों में बिगड़ जाना और खमीर वाली चीजों का ज्यादा खट्टा हो जाना आम समस्या बन जाती है. इन्हीं में से एक है इडली-डोसे का बैटर, जो अक्सर रातभर में जरूरत से ज्यादा खमीर उठ जाने के कारण खट्टा हो जाता है.

सुबह जब आप इडली या डोसा बनाने के लिए बैटर खोलते हैं और उसमें से तीखी खट्टी महक आती है, तो सारा मूड खराब हो जाता है. ऐसे में कई लोग इस बैटर को खराब समझकर फेंक देते हैं. लेकिन सच यह है कि यह बैटर खराब नहीं होता, बल्कि ओवर-फर्मेंटेड होता है, जिसे कुछ आसान उपायों से फिर से इस्तेमाल लायक बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
ताज़ा चावल मिला दें
सबसे आसान तरीका है बैटर में थोड़ा सा ताजा चावल का आटा या सूजी मिलाना. इससे बैटर का खट्टापन कम हो जाता है और उसकी कंसिस्टेंसी भी बेहतर हो जाती है. ध्यान रखें कि इसे मिलाने के बाद बैटर को कुछ देर के लिए रख दें, ताकि नया मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए.
पानी मिलाकर पतला करें
दूसरा उपाय है बैटर में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे पतला करना. कई बार बैटर गाढ़ा होने के कारण भी खट्टापन ज्यादा महसूस होता है. हल्का पतला करने से स्वाद संतुलित हो जाता है.
नमक या बेकिंग सोडा
अगर बैटर बहुत ज्यादा खट्टा हो गया है, तो उसमें थोड़ा सा नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर तुरंत इडली या उत्तपम बना सकते हैं. इससे बैटर का खट्टापन कम महसूस होगा और इडली भी नरम बनेगी.
बारीक कटी सब्जियां
इसमें बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, गाजर, शिमला मिर्च आदि मिलाकर उत्तपम या चीला बनाना. सब्जियों का स्वाद खट्टेपन को संतुलित कर देता है और आपको एक नया डिश भी मिल जाता है.
फ्रिज में रखे
गर्मियों में बैटर को ज्यादा खट्टा होने से बचाने के लिए इसे फ्रिज में रखना भी जरूरी है. जैसे ही बैटर फर्मेंट हो जाए, उसे तुरंत ठंडे स्थान पर रख दें ताकि फर्मेंटेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

