प्रवीण कुमार, हांसी. भारतीय जनता पार्टी सीए सेल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सीए नितिन बंसल ने संगठन का विस्तार करते हुए हांसी इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की है। हिसार में आयोजित एक समारोह के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उपस्थिति में इन नई नियुक्तियों का एलान किया गया।

नई टीम में सीए परमजीत सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सीए राजेंद्र गोयल को उपाध्यक्ष, सीए योगेंद्र जैन को सचिव, सीए अंकित अरोड़ा को प्रवक्ता और सीए रितु कुकरेजा को सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष नितिन बंसल और प्रदेश प्रवक्ता हितेश ढुल ने पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए आर्थिक नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। नियुक्ति के बाद पूरी टीम ने विधायक विनोद भयाना और जिला अध्यक्ष अशोक सैनी से मुलाकात कर आभार जताया।

