सुप्रिया पांडेय, रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से एक तरफ भाजपा नेता जहां गदगद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रति गुस्सा भी फूट रहा है. यह भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयानों में साफ नजर आती है, जिसमें वे कांग्रेस को श्राप देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को भारत का बंटवारा किया. मैं श्राप देता हूं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए.
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं, सरकार बनाकर आते हैं. दीदी से परेशान होकर जनता ने उनको निपटा दिया. 4 मई को ममता गईं. जनता ने भारत और सनातन को बचाने का काम किया गया है. अब सबके साथ मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे. अखंड भारत का सपना पूरा होगा.

वहीं विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जो ज्यादा बड़ा थैला देता है, उसे काम मिलता है. मगर विधायक संगीता सिन्हा विधानसभा में अच्छे मुद्दे उठाती हैं, इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.
इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताए जाने का समर्थन करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नक्सल को जीवित रखने में कांग्रेस का हाथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हठधर्मिता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों ने नक्सलवाद का सफाया किया. नक्सलमुक्त होने से बस्तर में टूरिज्म बढ़ेगा, सरकार की आय बढ़ेगी.
विदेशी फंडिंग में छग में 12 से ज्यादा NGO के जांच दायरे में आने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जो फंडिंग विदेश से आ रहा है, उसमें कुछ लोग स्पेसिफाई हुए हैं. विष्णु देव साय की सरकार में सब पर कार्रवाई होगी.
राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर बीजेपी विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे बीजेपी के स्टार प्रचारक है. इसलिए भगवान उन्हें खुश रखे, स्वस्थ रखें. हमारे यहां के कांग्रेस के नेता शराब घोटाले से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए नशे में कुछ भी बयान देते रहते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

