लक्ष्य वर्मा, करनाल। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली श्रद्धालुओं की ट्रेन आज करनाल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

दोपहर करीब 3:00 बजे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के लिए करनाल जिले से कुल 225 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है।

पंजीकृत श्रद्धालुओं में 116 पुरुष और 109 महिलाएं शामिल हैं। राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों और नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा कराना है। रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की रवानगी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।