कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी ने आज बुधवार 6 मई को अपने कैबिनेट की तीसरी बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की यह कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी। इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के अवाला दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव और प्रमुख विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं।
कैबिनेट विस्तार से ठिक एक दिन पहले होने वाले इस कैबिनेट बैठक में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। वहीं, इस दौरान सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों पर चर्चा भी होगी। इसके अलावा कई नई नीतियों को मंजूरी भी मिल सकती है।
पिछली बैठक में 63 एजेंडों पर लगी थी मुहर
इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में सम्राट सरकार ने कुल 63 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई थी, जिनमें पुलिस भर्ती, नाम परिवर्तन और भारी-भरकम बजट आवंटन शामिल थे। नीतिगत निर्णयों के तहत बिहार पुलिस में 20,937 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि कुल पदों में से 50% पद विभागीय पदोन्नति (प्रमोशन) के माध्यम से भरे जाएंगे। शेष 50% पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें कि कल गुरुवार 7 मई को सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांदी मैदान में तैयारियां की जा रही है, जहां राज्यपाल सय्यद अता हसनैन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस शपथ समारोह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम और जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।
50-50 फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा
बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार 7 मई को भाजपा से 12 ,जदयू के 11 लोजपा आर के 2 रालोमो और हम पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल छह मंत्री का सीट खाली रखा जाएगा। बता दें कि रविवार 3 मई को सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर थे। अपने दिल्ली दौरे पर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी, जिसमें अमित शाह से मुलाकात सबसे अहम रही। सूत्रों के अनुसार शाह से मुलाकात के बाद ही बिहार में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर फाइनल मुहर लगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather Today: अगले एक घंटे में बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौत बनकर गिरेगी बिजली!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

