Mamata Banerjee: क्या इस्तीफा न देने पर गिरफ्तार हो सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की राजनीति ने एक ऐसा मोड़ ले लिया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बावजूद ममता बनर्जी ने हार मानने से साफ इनकार कर दिया है.

उन्होंने सार्वजनिक रूप से बयान दिया है कि वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि वह लड़ीं और जीती हैं

भारतीय कानून के विशेषज्ञों के मुताबिक, चुनाव हारने के बाद महज इस्तीफा न देना कोई आपराधिक मामला नहीं है.

इसलिए, सिर्फ इस आधार पर कि वह कुर्सी खाली नहीं कर रही हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का कोई सीधा कानूनी प्रावधान मौजूद नहीं है.

यह मामला फौजदारी कानून के बजाय संवैधानिक नैतिकता और प्रक्रियाओं के दायरे में आता है.

गिरफ्तारी की नौबत तब तक नहीं आती जब तक कोई अन्य कानूनी उल्लंघन या आपराधिक कृत्य सामने न आए.

सफेद ही क्यों होते हैं Apple के ईयरबड्स? डिजाइन के पीछे छिपा ऐसा सीक्रेट