योगेश सिंह, बेमेतरा। जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार को लेकर क्षेत्रीय विधायक और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जिला आबकारी अधिकारी को मंच से ही जमकर फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वक्त रहते सुधर जाओ सात दिनों का मोहलत देता हूं।

महिलाओं की शिकायत पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव पहुंचकर सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का हल कर रही है। इसकी शुरुआत होने के बाद आज नवागढ़ विधानसभा के ग्राम मोहरेगा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसी दौरान शिविर में अवैध शराब की शिकायत को लेकर भारी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई थीं। फिर क्या, महिलाओं ने सीधे मंत्री से संवाद में बताया कि गांव की स्थिति ठीक नहीं है। अवैध शराब का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने मंच से ही आबकारी अधिकारी से कहा कि मोहरेगा में शराब पर छापामार कार्रवाई कर इसे बंद करो। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को भी सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी से कहा कि गांव-गांव से शिकायत मिल रही है, सुधर जाओ। पूरे एरिया में दारू बिक रहा है और बिकवाया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारी को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस पर कार्रवाई करो।
अब देखने वाली बात होगी कि मंत्री की फटकार के बाद अवैध शराब के कारोबार पर कितनी लगाम लग पाती है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

