रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को NSUI ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने बूढ़ापारा से रैली निकालकर सीएम हाउस की ओर कूच किया। इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। प्रदर्शन के बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई।

NSUI कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग
NSUI कार्यकर्ताओं ने “छात्र हित में चुनाव कराओ” और “लोकतंत्र बहाल करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में तत्काल छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की गई। NSUI का आरोप है कि पिछले कई साल से चुनाव नहीं कराए जा रहे, जिससे छात्रों की आवाज दब रही है। कार्यकर्ताओं ने “छात्र हित में चुनाव कराओ” और “लोकतंत्र बहाल करो” के नारे लगाए। बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।

सीएम हाउस घेराव में विनोद जाखड़ भी हुए शामिल
कार्यक्रम में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शामिल हुए। रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे NSUI बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने एवं युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की।

वहीं छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि प्रदेश के छात्र आज शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और छात्र अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, जिसे बंद कर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है। NSUI छात्र हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है। अगर 15 दिन में तारीख घोषित नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री निवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया था। सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 के बाद से नियमित छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। कोरोना महामारी और अन्य कारणों से चुनाव लगातार टलते रहे हैं। ABVP और NSUI समेत विभिन्न छात्र संगठन लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

