Lifestyle Desk- Mango Sandwich Recipe : गर्मियों में मीठे और रसीले आम का स्वाद अगर कुछ अलग अंदाज़ में लेना हो, तो मैंगो सैंडविच एक शानदार और झटपट बनने वाली रेसिपी है. अगर सुबह सुबह नाश्ते में क्या बनायें ये सोच रही हैं तो ये बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है जो बहुत जल्दी बनाकर तैयार हो जाता है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और शाम की हल्की भूख के लिए परफेक्ट है. तो चलिए जानते हैं मैंगो सैंडविच बनाने का तरीका.

सामग्री
ब्रेड स्लाइस-4
आम-1 पका हुआ मीठा
फ्रेश क्रीम या मलाई-2–3 बड़े चम्मच
शहद या चीनी -1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
थोड़ा बटर
ड्राई फ्रूट्स (कटे हुए बादाम-पिस्ता)
विधि
- सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसमें क्रीम, शहद और इलायची पाउडर मिलाकर हल्का मैश करें. चाहें तो कुछ आम के टुकड़े पूरे भी रहने दें ताकि बाइट में अच्छा टेक्सचर मिले.
- ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें. फिर हल्का बटर लगाएं. इससे सैंडविच का स्वाद और भी रिच हो जाएगा.
- एक ब्रेड स्लाइस पर आम की तैयार फिलिंग अच्छी तरह फैलाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और दूसरी ब्रेड स्लाइस रख दें.
- अगर हल्का क्रिस्पी स्वाद पसंद है, तो सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में 1–2 मिनट हल्का टोस्ट कर सकते हैं.
- सैंडविच को तिकोने आकार में काटें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. ऊपर से थोड़ा मैंगो पल्प या शहद डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड इस्तेमाल करें.
- फिलिंग में थोड़ा वनीला आइसक्रीम मिलाकर इसे डेज़र्ट स्टाइल बना सकते हैं.
- पुदीने की पत्तियां डालने से फ्रेश फ्लेवर आता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

