लखनऊ। पूरे देश में आज मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती मनाई जा रही है। उनकी स्मृति में देश और प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स पर ट्वीट कर महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर नमन किया है।
गोपाल कृष्ण गोखले को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, उत्कृष्ट समाज सुधारक, प्रखर विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वाधीनता आंदोलन में आपका अविस्मरणीय योगदान, प्रगतिशील व उदारवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता एवं शिक्षा के प्रति अगाध समर्पण, राष्ट्र-निर्माण के मार्ग में सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी वाले हो जाएं सावधान, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
महराणा प्रताप को किया याद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, ‘हिंदुआ सूर्य’ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर नमन। मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका अदम्य साहस एवं सर्वस्व समर्पण, युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, ‘वीर शिरोमणि’ महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! ‘स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान’ की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर देने वाले महाराणा प्रताप जी भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मातृभूमि की आन, बान और शान से कभी समझौता नहीं किया।
उनका त्यागमय, पराक्रमी और राष्ट्रनिष्ठ जीवन आज भी प्रत्येक भारतवासी के हृदय में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करता है तथा साहस, शौर्य और आत्मसम्मान के साथ राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। देश सदैव उनके अद्वितीय बलिदान और वीरता का ऋणी रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

