अभनपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोला के पंचायत सचिव कुंदन लाल साहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम खोला के सरपंच पति तुलाराम साहू ने अभनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सचिव के साथ मारपीट की।

घटना के बाद सचिव संघ में भारी आक्रोश देखा गया। मामले को लेकर अभनपुर ब्लॉक सचिव संघ अध्यक्ष शेषनारायण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सचिव अभनपुर थाना पहुंचे और आरोपी सरपंच पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सचिव संघ ने कहा कि शासकीय कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अभनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें