Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 2 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………

दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट

सीएम सम्राट चौधरी आज सोमवार (2 नवंबर) को दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे पर आज उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। यह बैठक नितिन गडकरी के आवास पर हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीएम सम्राट ने बिहार में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास हेतु निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर……………

खतरें में अनंत सिंह की विधायकी, मिला नोटिस

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बिहार विधानसभा ने उन्हें नोटिस जारी किया है। विधानसभा सचिव संजय कुमार की ओर से भेजे गए इस नोटिस में अनंत सिंह से सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। दरअसल, यह पूरा मामला बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर हुए चुनाव से जुड़ा है। चुनाव के दौरान अनंत सिंह पर अपनी ही पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगा था। जिसपर जदयू ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर……………………

तेज प्रताप यादव को जान का खतरा!

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर एक बार फिर से केंद्र और बिहार सरकार से आग्रह किया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि, रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में काम करके लौटने के बाद से मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। आज मैं जहां भी जाता हूं, वहां बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने और मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। कई बार भारी भीड़ मुझे चारों तरफ से घेर लेती है, जिससे मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। पढ़ें पूरी खबर………………

बेगूसराय में रिश्वत लेते ASI चंदन झा रंगेहाथ गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में साहेबपुर कमाल थाने में तैनात एएसआई चंदन झा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई को 29 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार एक शराब तस्करी के मामले में जब्त i20 कार से जुड़े केस में शिकायतकर्ता का नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए निगरानी विभाग पटना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार ने निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक मामले से उनका नाम हटाने के एवज में एएसआई चंदन झा उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…………..

पटना में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में पुलिस ने औचक छापेमारी कर एक देह व्यापार (प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट) का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल सात लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जिसे इस अवैध कारोबार में झोंका गया था। पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से इस बात की खुफिया जानकारी मिल रही थी कि पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित गणपति होटल की आड़ में अनैतिक और अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। इनपुट पुख्ता होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और होटल पर अचानक धावा बोल दिया। पढ़ें पूरी खबर……………..

मुजफ्फरपुर में धमाका, एक की मौत, कई घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर………………

इंस्टाग्राम के प्यार ने ली युवक की जान!

इंस्टाग्राम पर हुई एक दोस्ती प्यार में बदली, जिसके बाद नाबालिग से शादी के चक्कर में एक 22 साल के युवक की जिंदगी और परिवार दोनों तबाह हो गए। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई से ठीक चार दिन पहले युवक का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
​मृतक की पहचान अलीनेउरा पंचायत के छेगन नेउरा गांव के रहने वाले इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसका शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था, जिसके बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर……………

नेपाल में जेल ब्रेक के बाद अलर्ट पर भारतीय सीमा

नेपाल जेल ब्रेक और बम विस्फोट की घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल नेपाल के डोल्पा जिले में सुरंग खोदकर आठ कैदी जेल से फरार हो गए हैं। फरार कैदियों में दुष्कर्म के पांच दोषी भी शामिल हैं। वहीं, जोगबनी सीमा से महज आधा किलोमीटर दूर विराटनगर में संदिग्ध बम विस्फोट भी हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। रक्सौल डीएसपी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि एसएसबी और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। पढ़ें पूरी खबर………..