Bihar Top News Today 14 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 14 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद की जीत
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद उम्मीदवार सोनू राय की शानदार जीत हुई है। उन्होंने जदयू के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों से करारी मात दी। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उपचुनाव में सोनू राय को कुल 2,486 वोट मिले, जबकि कन्हैया प्रसाद को 2,146 वोट मिले। इस तरह उन्हें 340 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव में मिली इस जीत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी और एनडीए पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर………..
सीएम सम्राट ने घटाया अपना काफिला
पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपने दौरे व कार्यों को लेकर काफिले में भारी कटौती की है। आज जब वे दरभंगा के लिए रवाना हुए तो पटना एयरपोर्ट पर वह सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ ही पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले हुए कैबिनेट बैठक में वह 19 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे, जिसे लेकर मीडिया में खूब खबर भी चली थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी कम से कम गाड़ियों से निकलने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर…..
महिला शिक्षिका समेत 3 की दर्दनाक मौत
बिहार के खगड़िया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हदासा नेशनल हाइवे-31 पर पसराहा थाना इलाके के पथबंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां अनियंत्रित ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 3 की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे तक उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर………….
ब्लैक आउट होते ही अंधेरे में डूबा पटना
राजधानी पटना में आज गुरुवार की शाम सिविल डिफेंस की ओर से ब्लैक आउट और हवाई हमले की मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह मॉक अभ्यास शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक पटना के शहरी क्षेत्रों में संचालित हुआ। घड़ी में शाम के 7 बजते ही पटना ब्लैक आउट हो गया और हवाई हमले की चेतावनी जैसे सायरन बजने लगे। इस दौरान इनकम टैक्स चौराहे के पास सभी दुकानों, घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों की सभी लाइटें बंद नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर………..
ब्लैक आउट के दौरान गोली मारकर हत्या
राजधानी पटना में ब्लैक आउट के दौरान अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला सुलतानगंज थाना अंतर्गत मुसल परहाट सब्जी मंडी के पास का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है, जिसकी सब्जी मंडी में मसाले की दुकान थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…………
कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी गुस्से की गूंज अब बिहार के औरंगाबाद में भी सुनाई दे रही है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ‘विफल’ परीक्षा प्रणाली के विरोध में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर………….
ओसामा शहाब की गिरफ्तारी पर रोक
राजद विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पटना में भारी गहमागहमी रही। सीवान के सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम विधायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस का यह कदम गोपालगंज की महिला डॉक्टर सुधा सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर उठाया गया था। हालांकि, जब पुलिस ने दबिश दी, तब ओसामा शहाब वहां मौजूद नहीं थे। जैसे ही पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही थी, पटना हाईकोर्ट से विधायक के लिए राहत भरी खबर आई। जस्टिस सत्यव्रत वर्मा की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सीवान कोर्ट के फैसले को पलट दिया और ओसामा की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। पढ़ें पूरी खबर………
MP-MLA कोर्ट में पेश हुए तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला कोरोना काल के दौरान सरकारी नियमों के उल्लंघन और राघोपुर में भीड़ जुटाने से संबंधित था। कोर्ट की कार्यवाही के बाद तेजस्वी यादव को इस मामले में जमानत (बेल) मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर…………
तीन बच्चों के पिता ने अज्ञात महिला के साथ दी जान
रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के समीप पाली पुल के पास एक पुरुष और एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पुरुष की पहचान सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घटमापुर निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, युवक के साथ जान देने वाली महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर………….

