Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 5 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………..
ग्रामीण रोजगार को लेकर सीएम सम्राट की बड़ी पहल
सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज (5, नवंबर) को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गांवों में आधारभूत संरचनाओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर सीएम सम्रटा चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ गांवों का समग्र एवं संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। VB-G RAM G मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है। पढ़ें पूरी खबर…………….
मधुबनी गोलीकांड पर तेजस्वी का सीएम पर बड़ा हमला
मधुबनी के बलिराजगढ़ गांव में बीते 3 नवंबर की देर रात ASI द्वारा की गई फायरिंग की घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद आज 5 नवंबर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात उनके प्रति अपनी संवेदना जाहिर की और मामले में प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री के ऊपर 7 आपराधिक मामला चल रहा है, उनसे इस राज्य के जनता की रक्षा नहीं हो सकती है। इसलिए उन्हें शीघ्र गांव में इश्तहार चिपका देना चाहिए की अपनी जान माल की रक्षा स्वयं करें। सरकार से कुछ भी नहीं होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…………
शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप
औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही एक कंप्यूटर टीचर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की ओर से गए आवेदन के मुताबिक, आरोपी कंप्यूटर शिक्षक ने करीब एक महीने पहले स्कूल के आधिकारिक दस्तावेजों और रजिस्टरों से छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया था। इसके बाद शिक्षक ने पढ़ाई, होमवर्क और स्कूल के अन्य काम के बहाने छात्रा से फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आरोपी ने बातचीत का दायरा बढ़ाया और छात्रा को अपने भरोसे में ले लिया। इसके बाद उसने शादी का झूठा झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर………..
छठ बाद बिहार दौरे पर आएंगे पीएम मोदी
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा हाने पर पीएम नरेंद्र मोदी छठ बाद वैशाली दौरे पर आएंगे। राजापाकड़ थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में पीएम मोदी आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिदुपुर पुल, गंगा नदी की गाद और औद्योगिक विकास को लेकर नई घोषणाएं कर सकते हैं। पीएम मोदी के रैली को देखते हुए बीजेपी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी कल बुधवार को वैशाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन करने के साथ ही मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। पढे़ं पूरी खबर……………
MLC चुनाव में मिली हार को लेकर जदयू की समीक्षा बैठक
जदयू ने हाल ही में हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। चार में से तीन सीटों पर हार का सामना करने के बाद पार्टी अब इस असफलता के कारणों, संगठनात्मक कमियों और चुनावी प्रक्रिया में नेताओं की भूमिका का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, नीतीश कुमार के पुत्र एवं मंत्री निशांत कुमार समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। बैठक में हारने वाले और जीतने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ संबंधित जिलों के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है ताकि जमीनी स्तर की रिपोर्ट ली जा सके। पढ़ें पूरी खबर……………………..
दरभंगा में ASI रंधीर कुमार को बदमाशों ने मारी गोली
दरभंगा जिले में गश्ती कर रही पुलिस टीम को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। इस हमले में सकतपुर थाने में तैनात ASI रंधीर कुमार गोली लगने से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जो आर-पार हो गई। आनन-फानन में उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है। घटना उजान गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ASI रंधीर कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान वह गांव में रुककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बगीचे की तरफ से किसी अज्ञात शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी, जो सीधे जाकर उनके पैर में लगी। पढ़ें पूरी खबर…………………..
पटना में लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही इलाके में शिखा माइक्रो बेनिफिट फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फर्जी फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खोलकर गरीब और भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोप है कि कंपनी के संचालक और कर्मचारी करीब 100 से अधिक लोगों से 10 से 15 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम ऐंठकर रातों-रात ऑफिस बंद कर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके के पीड़ितों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर……………
बिहार जनगणना 2026 का शेड्यूल जारी
बिहार में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में जनगणना की शुरुआत 10 जनवरी से होने जा रही है, जिसके तहत मकान सूचीकरण के बाद अब दूसरे चरण में व्यक्तियों की विस्तृत गणना की जाएगी। इस बार की जनगणना में प्रवासियों के ब्योरे से लेकर बेघरों की गिनती और नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाने तक कई अहम प्रावधान किए गए हैं। जनगणना के मद्देनजर राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी 1 मार्च के बाद किए जाने का निर्णय लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर………………..

