Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (24 अगस्त 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने 2 अस्पतालों के लिए 426 करोड़ रुपये मंजूर किए; दिल्ली की जेलों में गैंग नेटवर्क पर लगेगा ब्रेक; दिल्ली में मूसलाधार बारिश से बढ़ी परेशानी; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन खुला प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता ने 2 अस्पतालों के लिए 426 करोड़ रुपये मंजूर किए
5 साल से अटके 2 अस्पतालों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सीएम ने 2 अस्पतालों के लिए 426 करोड़ रुपये मंजूर किए है। पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर और ज्वालापुरी में पिछले पांच वर्षों से अटके दो सरकारी अस्पतालों के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 426.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है।

2. दिल्ली की जेलों में गैंग नेटवर्क पर लगेगा ब्रेक
रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) दिल्ली की जेलों में गैंग नेटवर्क पर ब्रेक लगाने में जुट गई है। इसके लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने जेलों में बंद हाई-रिस्क कैदियों को दूसरे राज्यों की जेलों में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है। बकायदा इसके लिए ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब एमेंडमेंट) एक्ट-2025 (Transfer of Prisoners (Punjab Amendment) Act, 2025) को लागू करने का प्रस्ताव रखा है।

3. दिल्ली में मूसलाधार बारिश से बढ़ी परेशानी
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून एक बार फिर पूरे शबाब पर पहुंच गया है। दिल्ली-NCR में सुबह से भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण 14 फ्लाइट डाइवर्ड कर दिया गया है। जबकि 100 से ज्यादा लेट है। वहीं मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है।

4. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन खुला
दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए सफर सुहाना और आसान होने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। फिलहाल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन का बचा हुआ करीब 9 किलोमीटर हिस्सा अब ट्रायल के लिए वाहनों के इस्तेमाल में आ गया है। इससे ‘दिल्ली टू फरीदाबाद’ और जेवर का सफर आसान होगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में AAP और BJP विधायक का एक्सीडेंटः दिल्ली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़कर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई। हादसे में आप विधायक अनिल झा और कर्नाटक से बीजेपी विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोग घायल हो गए। वहीं एक परिवार के 4 सदस्य भी घायल हो गए। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। (पूरी खबर पढ़े)
पत्नी ने 12 मिनट में की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की हत्याः दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता मर्डर केस से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पर्दा हटा दिया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या पत्नी और उसके मायके लागों ने मिलकर की है। वारदात को अंजाम देने के लिए पत्नी ने CCTV बंद कर दी थी। इसके बाद मायके से 6 लोगों को बुला लिया। इसके बाद 12 मिनट में ही सारा कांड को अंजाम दे दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने तलब कियाः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने तलब किया है। सौरभ दास की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दक्षिणपंथी स्तंभकार अभिजीत अय्यर मित्रा, मीडिया प्लैटफॉर्म पैम्पलेट, लॉ बीट समेत उन पक्षकारों को तलब किया। साथ ही वीडियो भी हटाने के निर्देश दिए। अब मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


