MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 13 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
नरेंद्र सिंह तोमर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया और देश तथा प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यहां पढ़ें पूरी खबर
राजीनामा न करने पर हैवान बना प्रेमी
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरगांव पुलिया के पास नहर में मिली अज्ञात महिला के अंधे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दुष्कर्म के केस में राजीनामा न करने से नाराज प्रेमी ने ही अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका की कार में ब्लेड से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने फरार आरोपी को जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल कार व ब्लेंड जब्त कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नरसिंहपुर में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने एक कथित फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर खुद को कभी डॉक्टर तो कभी UPSC पास कर SDM होने का दावा कर लोगों को झांसे में लेने और पैसे ऐंठने का आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
MLA संजय पाठक की कंपनी से साइबर फ्रॉड
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी ‘मैसर्स रामचंद्र फर्म’ के साथ साइबर ठगों ने डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी की है। शातिरों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का क्लोन या फर्जी इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और रकम ट्रांसफर करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 साल के मासूम की तलाश खत्म, हादसे से 3 किलोमीटर दूर मिला शव
सतवास थाना क्षेत्र के मोहाई जागीर गांव में नाले में बहे 3 साल के मासूम अयनांश की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। SDRF की टीम लगातार नाले में सर्चिंग कर रही थी। टीम नाव से करीब 5 से 7 किलोमीटर तक तलाश करने के बाद पैदल भी नाले और झाड़ियों के आसपास सर्चिंग कर रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
मुरैना में मदरसा सील
एमपी के मुरैना में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के औचक निरीक्षण में शिक्षा और बच्चों से जुड़ी व्यवस्थाओं की गंभीर तस्वीर सामने आई है। खड़ियाहार गांव में महज दो कमरों में संचालित मदरसा के रिकॉर्ड में 445 बच्चों का दाखिला दर्ज मिला, लेकिन मौके पर सिर्फ 35 बच्चे पढ़ते हुए मिले। रिकॉर्ड में दर्ज अधिकांश बच्चों के नियमित रूप से मदरसे नहीं आने की बात भी सामने आई है। निरीक्षण के बाद आयोग अध्यक्ष ने मदरसे को सील करा दिया और शिक्षा विभाग को मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं ज्ञानोदय आवासीय छात्रावास के निरीक्षण में भी सफाई, भोजन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़ी कई कमियां मिलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज ठप
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस वल्लभ भवन में कामकाज ठप हो गया। मंत्रालय में E ऑफिस पोर्टल अचानक बंद हो गया, जिससे शासकीय काम प्रभावित हुआ। वहीं अधिकारियों ने मुख्य सचिव को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एनआईसी सर्वर में प्रॉब्लम आने की वजह से पोर्टल बंद हो गया। जिससे ऑनलाइन फाइलिंग, ई-टेंडरिंग समेत ट्रेजरी ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
जेल में बंद कैदियों के बैंक खाते होंगे चालू
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (High Court) ने प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के हित में एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासन और जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जेलों में बंद विचाराधीन (Under-trial) और सजायाफ्ता कैदियों के बायोमेट्रिक और अन्य दस्तावेज़ों का केवाईसी (KYC) कराने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं। यहां पढ़ें पूरी खबर
5 हजार की रिश्वत लेते BEO कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
मंडला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में पदस्थ बाबू नोखे लाल डहेरिया को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया देश सेवा का संदेश
‘मेरा रंग दे बसंती चोला..,’ जैसे गीतों से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब का माहौल देशभक्तिमय हो गया। 13 अगस्त को यहां जहां देखो, वहां तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया। धरती-जल-नभ, तीनों जगह तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आईं। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से ऐसे-ऐसे करतब किए कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने केनो सलालम शो के जरिये तिरंगे को सलाम किया। इतना ही नहीं, बोट क्लब पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही विशाल नौका तिरंगा यात्रा का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि खुद भी नौका में बैठकर देश सेवा का संदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सरकारी क्वार्टर में खामोश मिली जिंदगी
लिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सहायक उप निरीक्षक के सरकारी आवास से उनका शव बरामद हुआ, रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन जब सुबह वे थाने नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों को चिंता हुई,संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद पुलिसकर्मी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिना चुनाव रातों-रात बदल दिया वक्फ बोर्ड?
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिना किसी चुनावी या वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बोर्ड को भंग कर रातों-रात नया पुनर्गठन करने के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नौरादेही अभयारण्य के पास NH-45 पर लैंडस्लाइड
संस्कारधानी जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 45 पर नौरादेही अभयारण्य के पास टेबल टॉप हाईवे वाले हिस्से में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गई। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। मलबा हटाने का काम मंद गति से शुरू किया गया है। यह वही हिस्सा है जहां दुर्घटनाओं को रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रेड कलर की टेबल टॉप मार्किंग की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


