MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 16 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

बेटी का प्राइवेट पार्ट टच करता था पिता, मासूम ने बनाया VIDEO

मध्य प्रदेश में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे। एक शराबी पिता अपनी ही नाबालिग फूल जैसी बेटी की आबरू से खिलवाड़ करता रहा, उसे हवस की नजर से नोचता रहा। पिता की इस हैवानियत से तंग आकर एक बेबस नाबालिग अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए घर से भाग निकली। इस पूरे मामले में जहां पिता की हैवानियत ने मानवता को लज्जित किया है, वहीं जबलपुर पुलिस की संवेदनहीनता ने भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

छात्र संघ चुनाव पर MP हाईकोर्ट का बड़ा बयान

 मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पिछले कई सालों से ठप पड़ी छात्र राजनीति को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को दो टूक कहा कि अगर चुनाव नहीं होंगे तो नए नेता कहां से आएंगे? पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में भाजपा नेता मनीष शर्मा का तीखा पलटवार

उत्तर प्रदेश के इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब इंदौर में भी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। भाजपा नेता मनीष शर्मा ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए मौलाना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

नरोत्तम मिश्रा का फिर छलका दर्द, SP को भी दे डाली धमकी

 मध्य प्रदेश के दतिया में उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। एक तरफ नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बरकरार है। वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट को बचाने के लिए दम लगाना शुरू कर दिया है। इसी चुनावी मौसम के बीच नरोत्तम मिश्रा ने ऐसा बयान दे दिया जिससे भाजपा में एक बार फिर हलचल मच गई है। पढ़ें पूरी खबर

चावल गबन के दावों पर FCI का फुल स्टॉप

मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले 1160 करोड़ रुपये के कथित चावल घोटाले पर फुल स्टॉप लग गया है। भारतीय खाद्य निगम ने एक प्रेस नोट जारी कर मीडिया और सियासी गलियारों में चल रहे करोड़ों के गबन के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। FCI ने साफ कर दिया है कि इथेनॉल उत्पादन के लिए जारी किए गए चावल में किसी भी प्रकार का बड़ा घोटाला या डायवर्जन नहीं हुआ है। इस पूरे मामले से मध्य प्रदेश सरकार का भी कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

शादी के मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस दूल्हे को उठाकर अपने साथ ले गई। विवाह की रस्मों से पहले ही दूल्हे को हिरासत में लिया और थाने लेकर चली गई। खुशियों के बीच खाकी को देखकर हर कोई हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों में चर्चा होने लगी कि आखिर पुलिस ने दूल्हे को क्यों पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का अपमान

मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस के मंच पर वरिष्ठ नेताओं का कथित तौर पर अपमान किया गया। Cyclothon के मंच पर दो पूर्व मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

POCSO केस में आरोपी बरी, जांच अधिकारी पर FIR के आदेश

क्या एक झूठे आरोप से किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है? ग्वालियर में सामने आए एक मामले ने न सिर्फ POCSO जैसे सख्त कानून के कथित दुरुपयोग पर बहस छेड़ दी है, बल्कि पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अदालत ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को बरी करते हुए तत्कालीन पुलिस जांच अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस फैसले ने कानून के सही इस्तेमाल और निष्पक्ष जांच की जरूरत को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने यहां की राजनीति में भूचाल ला दिया है। दतिया राज परिवार के महाराज गोविंद देव ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंअर घनश्याम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दतिया कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इस शिकायत के बाद से ही चुनावी मैदान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

गड़े धन के लालच में पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या

राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र से अंधविश्वास और लालच की एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी पिता ने गड़े हुए धन (खजाने) को पाने के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। सूखीसेवनिया थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m