MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 27 अक्टूबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सेवा संकल्प अभियान से लेकर किसान कल्याण, विकास योजनाओं और आगामी आयोजनों तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
कूनो के चीते की मौत, शव से मिले बंदूक के 5 छर्रे
कूनो नेशनल पार्क से घायल अवस्था में मिले चीते की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीते के शरीर से 5 फायरआर्म पेलेट्स मिले हैं। यानी चीते को गोली मारकर घायल किया था जिसकी वजह से वह चोटिल हो गया और उसकी मौत हो गई। सरकार ने इस मामले में STF गठित कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
IAS-IPS का तबादला, देवास शराब कांड के बाद कई अफसरों पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने कई आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। देवास में शराब कांड से हुई मौतों के बाद कलेक्टर को हटा दिया गया है। बता दें कि सागर में भी शराब कांड हुआ था। जिसके बाद अनुराग सुजानिया पर सवाल उठे थे। मुरैना में एसपी रहते हुए भी शराबकाण्ड हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर
इसे भी पढ़ें: राकेश कुमार कुर्मी बने नए जिला आबकारी अधिकारी
मंत्री-विधायकों का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड
मध्य प्रदेश सरकार 21 और 22 दिसंबर को चिंतन शिविर का आयोजन होगा जिसमें 3 साल के कामकाज का मंथन होगा। इस दौरान मंत्री और विधायकों के कामकाज को लेकर उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। उनके आगे का भविष्य कैसा होगा यह परफॉर्मेंस के आधार पर तय किया जाएगा और कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
लोकायुक्त की कार्रवाई: GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर छापा
मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने दमोह में पदस्थ GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के कई ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। अधिकारी के जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर सुबह-सुबह दी गई दबिश में आय से 264 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में अधिकारी की वैध आय महज 1.03 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 3.78 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
तीसरी मंजिल से नीचे गिरी महिला
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक महिला के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मुरैना से ग्वालियर और फिर दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीचे मौजूद लोग महिला को रोकने और समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AG ऑफिस की चारदीवारी के अंदर कैसे खड़ा हुआ मदरसा?
ग्वालियर में बीते दिनों एजी ऑफिस के पास अवैध रूप से संचालित दारुल कुरआन मदरसे पर मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने कार्रवाई कर 26 बच्चों को रेस्क्यू किया था। वहीं अब इस मदरसे के निर्माण, अनुमति, जमीन के मालिकाना हक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। AG ऑफिस की चारदीवारी के भीतर मस्जिद और मदरसे के करीब 4 से 4500 वर्गफीट में हुए निर्माण को लेकर सरकारी जमीन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सवाल है कि जब जमीन राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय दर्ज है, तो खसरे के कॉलम नंबर 12 में ‘मस्जिद नजूल’ की एंट्री किसने और कब की? निर्माण की अनुमति किसने दी और जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे बनने से क्यों नहीं रोका? प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
DGP के पड़ोस में चोरी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार चोरों ने आईएएस (IAS) अधिकारी के घर पर धावा बोला है। बताया जा रहा है कि अफसर के घर से चंदन के पेड़ की चोरी कर फरार हो गए। अधिकारी का घर, प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के बगल में ही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रेन के सफर में दोस्ती, लिव-इन और फिर धोखा!
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में ट्रेन के सफर के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में रखने और उसके साथ अपराध व धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर और झूठे वादे कर युवती के साथ रह रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस सरकार गिरने के मामले पर दिग्विजय के बयान पर सज्जन वर्मा का पलटवार
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार गिरने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

