MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 4 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आई है। आवेदन की तारीखों में हाल ही में हुए बदलाव के बाद अब मोहन सरकार एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। राज्य में अब TET परीक्षा ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कराई जा सकती है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नर्मदा नदी में सैलानियों से भरी होमगार्ड की नाव पलटी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रेस्क्यू के लिए तैनात होमगार्ड की एक नाव बीच नदी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 16 लोग सवार थे। गनीमत रही कि नाव में सवार सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी और पास मौजूद स्थानीय नाविकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सरकारी नौकरी के नाम पर दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी अस्पताल में नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने युवती से दोस्ती बढ़ाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना तुकोगंज की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

CM डॉ. मोहन यादव ने CG पावर प्लांट के पहले ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में सीहोर जिले ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर स्थित सीजी क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का भव्य शुभारंभ किया। लगभग 50 एकड़ में फैली यह अत्याधुनिक फैक्ट्री एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाइयों में से एक बनकर उभरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

झोपड़ी में स्कूल

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के आदिवासी बहुल पानसेमल विकासखंड में शिक्षा की जमीनी हकीकत सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत करणपुरा के संकुल क्षेत्र दोल्जर आंबा में दो प्राथमिक स्कूल झोपड़ी में चल रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों को पक्के भवन के बजाय झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्राम रोजगार सहायकों के तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में ग्राम रोजगार सहायकों के हो रहे तबादलों के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने रोजगार सहायकों के स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत हलफनामे (Affidavit) के साथ जवाब पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने राज्य सरकार की तबादला नीति और प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इस पूरे विषय पर सरकार से ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) में स्पष्टीकरण मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने निगम की पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक संपत्ति की असली प्रॉपर्टी आईडी बदलकर फर्जी आईडी तैयार की गई, रिकॉर्ड में मालिक का नाम बदला गया और फर्जी संपत्तिकर रसीद के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री तक करा दी गई,मामले में नगर निगम के एक निलंबित और एक सेवानिवृत्त अधिकारी सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मासूमों की जान जोखिम में डालकर छज्जे की सफाई

 एक ओर पूरा शहडोल जिला भारी बारिश से जूझ रहा है, जनजीवन प्रभावित है और प्रशासन लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दे रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के गोरतरा ग्राम पंचायत स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से सामने आया एक वीडियो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल की छत और छज्जे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

डबल मर्डर से सनसनी

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह जब लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे थे, उसी वक्त रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक ही घर में हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

खूबसूरत चेहरा, पीछे ठगी का साम्राज्य

मध्यप्रदेश में फर्जी IAS और IPS का बड़ा नटवरलाल नेटवर्क देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक फर्जी अधिकारी पकड़े जा रहे हैं, जो खुद को बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क बढ़ाते हैं और जालसाजी की वारदात को अंजाम देते हैं। एमपी में पिछले एक महीने के अंदर करीब पांच मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी अधिकारी बनकर सरकारी रौब के नाम पर लाखों की ठगी का खेल खेला गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m