यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से एक बड़ा हमला किया है, हूतियों ने इस दौरान सैन्य हथियार डिपो और कमांड रूम को निशाना बनाया. हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़े हमले की पुष्टि की. आतंकी संगठन हूती के लड़ाकों ने रियाद के हुक्मरानों को दहलाने का दावा किया है.

हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी के मुताबिक हमले में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और सभी निशाने सटीक रहे.

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के शरूराह में स्थित एक बड़े सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी. उन्होंने दावा किया कि हूतियों ने सैन्य अड्डे के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों जैसे कि हथियारों के डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम को निशाना बनाया. 

हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने इस हमले को यमन के खिलाफ सऊदी अरब की लगातार जारी आक्रामकता का जवाब बताया. याहिया सारी ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में इस हमले की जानकारी दी. उन्होंने ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके हमले नहीं रुके, तो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के अंदरूनी हिस्सों में और भी घातक हमले किए जाएंगे.

हूती ने चेतावनी देते हुए कहा कि उम्मीद है हमारी ताकत समझ आ गई होगी. हमारे ऊपर और हमले नहीं रोके तो और घातक तरीके से जवाब दिया जाएगा. बीते तीन हफ्तों में हूतियों ने सऊदी अरब के 5 बड़े शहरों समेत सबसे बड़ी ऑयल कंपनी अरामको के ठिकानों पर अनगिनत ड्रोन और मिसाइलें दागीं हैं. 

इससे पहले लाल सागर के प्रवेश द्वार बाबल-अल-मंडेब स्ट्रेट में स्थित मयून द्वीप पर हूतियों ने कब्जा कर लिया था. मोखा बंदरगाह शहर पर कब्जे के जवाब में सऊदी अरब ने मोखा एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m