Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 मई 2026) की खबरों में राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, CBSE 12वीं स्कैन कॉपी पोर्टल हैक, सस्ता हो गया सोना-चांदी, महाराष्ट्र सरकार अवैध बूचड़खानों और गौ तस्करी पर सख्त, भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका देने को तैयार प्रमुख रहा।

राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान

Rajya Sabha Election-2026: चुनाव आयोग (election Commission) ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। कुल 26 सीटों में से 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव और 2 राज्यों की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है। हाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे। जबकि 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), जीडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda), अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

CBSE 12वीं स्कैन कॉपी पोर्टल हैक

CBSE 12th Scan Copy Portal Hacked! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) 12वीं की स्कैन कॉपी वाला पोर्टल स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले चार दिन से स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ हुआ है, जिससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले पोर्टल ठप रहा, तो वहीं बाद में पेमेंट की समस्या रही है। 21 मई की शाम को स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ गया था, जिसके बाद चौथे दिन यानी 22 मई की सुबह सीबीएसई ने बयान जारी कर ऑल इज वेल। हालांकि दोपहर होने से पहले ही पोर्टल में खराबी का दौर शुरू हो गया।

पढ़े पूरी खबर…..

सस्ता हो गया सोना-चांदी

Business Desk – Gold Silver Price Today : शुक्रवार, 22 मई, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज, वैश्विक बाजार के साथ-साथ घरेलू कमोडिटी बाजार में भी सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं. COMEX पर, सोने की कीमतें 0.24% गिरकर $4,531.50 प्रति औंस पर पहुंच गईं.

पढ़े पूरी खबर…..

महाराष्ट्र सरकार अवैध बूचड़खानों और गौ तस्करी पर सख्त

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गौ तस्करी, अवैध गोवंश परिवहन और गैरकानूनी बूचड़खानों के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है. गृह विभाग द्वारा जारी नए सरकारी आदेश के मुताबिक अब संगठित तरीके से गौ तस्करी करने वाले गिरोहों और रैकेट पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पढ़े पूरी खबर…..

भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका देने को तैयार

Marco Rubio On US-India Relations: क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी। क्वाड (QUAD) देशों की बैठक की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी शामिल होंगे। भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की ऊर्जा जरूरतों पर बड़ा बयान दिया है। मार्को रूबियो ने नई दिल्ली को अहम पार्टनर बताते हुए कहा कि भारत को जितना तेल (OIL) चाहिए अमेरिका देने को तैयार है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बंगाल में ईडी की रेड: ED Raid In Bengal: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सुबह-सुबह बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह रेड कार्रवाई जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के खिलाफ की गई है। यह रैकेट ‘सोना पप्पू’ (Sona Pappu Land Fraud Case) और कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास (Santanu Sinha Biswas) द्वारा चलाया जा रहा था।  (पढ़े पूरी खबर)

भारत बना बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर: भारत ने व्यापार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत, बांग्लादेश  का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। यह बदलाव दक्षिण एशिया (South Asia) में तेजी से बदलते कारोबारी समीकरणों और पड़ोसी देशों के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है। हाल के वर्षों में भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध (trade relations) लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, खाद्य उत्पाद, कपड़ा, दवाइयों, मशीनरी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामानों का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसके चलते भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। (पढ़े पूरी खबर)

बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर भगाएगी सुवेंदु सरकार: बंगाल (Bengal) की सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर बांग्लादेश भगाएगी। अब बंगाल ससरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत का दामाद बनाकर सालों साल जेल में रखकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं कराएगी। दरअसल बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा। उन्हें सीधे बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। इसके बाद बीएसएफ बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुरंत बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी।  (पढ़े पूरी खबर)

RBI ने घटाया Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठकों के दौरान अक्सर रेपो रेट में कटौती करता है. रेपो रेट में कमी का सीधा असर आम लोगों के लिए लोन पर लगने वाली ब्याज दरों पर पड़ता है. नतीजतन, रेपो रेट में कटौती से सैद्धांतिक रूप से लोन की ब्याज दरें कम होनी चाहिए और EMI भी घटनी चाहिए; हालाँकि, असल में ऐसा हमेशा तुरंत नहीं होता है. (पढ़े पूरी खबर)

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी: Jhalmuri Seller Bikram Sau Gets Death Threats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी मिली है। झाड़ग्राम (Jhargram) में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। वहीं जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।  (पढ़े पूरी खबर)

बंगाल की महिलाओं की बल्ले-बल्ले: सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु ने अपना वादा पूरा करते हुए महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून, 2026 से राज्य की ओर से संचालित बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसका जिक्र बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में  किया था। परिवहन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m