MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 12 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
एमपी सरकार के काफिले में घटेगी वाहनों की संख्या
मध्य प्रदेश सरकार के काफिले में वाहनों की संख्या घटेगी। मुख्यमंत्री, मंत्रियों के कारकेड में गाड़ियों की संख्या कम होगी। पीएम मोदी की अपील के बाद एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने यह फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी एक अहम अपील की है। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई 14 मई तक टली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। दरअसल, कार्तिकेय चौहान के वकील ने समय मांगा था। आज मंगलवार को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होनी थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी थी। फिलहाल केस की सुनवाई 14 मई तक टल गई है। पढ़ें पूरी खबर…
MP से भी जुड़े नीट पेपर लीक के तार
नीट पेपर लीक के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े है। दरअसल, आरोपी शुभम सीहोर जिले के श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है। बीते दिनों आयोजित हुई नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से दबोचा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
मप्र अधिवक्ता परिषद चुनाव
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। भोपाल जिला न्यायालय परिसर समेत सभी जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में प्रदेशभर के करीब 88 हजार अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर…
भोजशाला मामले में हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
धार की बहुचर्चित भोजशाला मामले में आखिरकार चार साल लंबी कानूनी जंग के बाद इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। मंगलवार को हुई अहम सुनवाई में सभी पक्षों ने अपनी-अपनी अंतिम दलीलें कोर्ट के सामने रखीं, जिसके बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब पूरे देश की निगाहें अदालत के आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
केन-बेतवा परियोजना पर सियासत, PTR गेट पर रोके गए जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चल रही केन-बेतवा लिंक परियोजना निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। बांध निर्माण स्थल पर उस समय भारी गहमागहमी का माहौल बन गया जब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आंदोलनकारी आदिवासी महिलाओं से मिलने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
कूनो में चार चीता शावकों की मौत
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई। मादा चीता KGP12 के चारों शावकों की मौत हो गई। करीब एक माह पहले 11 अप्रैल 2026 को जन्मे इन शावकों के शव मंगलवार सुबह मॉनिटरिंग टीम को मादा के पास मिले। पढ़ें पूरी खबर…
बरगी क्रूज हादसाः हाईकोर्ट ने याचिका की डिस्पोज
जबलपुर के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसा मामला मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सरकार ने कोर्ट में जवाब पेश किया। सरकार ने जवाब में कहा- प्रदेश भर के पर्यटक स्थलों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। सरकार का जवाब- प्रदेश में सभी जगह क्रूज और बोर्ड के संचालन पर रोक लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…
सिंधिया-दिग्विजय मानहानि केस: MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के मानहानि केस को लेकर ग्वालियर जिला कोर्ट के MPMLA कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में परिवादी एडवोकेट नितिन शर्मा के बयान दर्ज किए गए। पढ़ें पूरी खबर…
41 साल बाद यूनियन कार्बाइड की जहरीली जमीन होगी साफ
राजधानी भोपाल में 41 साल पहले हुई गैस त्रासदी के बाद अब यूनियन कार्बाइड परिसर को पूरी तरह जहर मुक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने करीब तीन करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत जहरीली मिट्टी और दूषित भूजल को वैज्ञानिक तकनीकों से साफ किया जाएगा। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई से आसपास की बस्तियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…
साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे जज
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से आई सादगी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है! जहां एक तरफ रसूख और वीआईपी कल्चर का शोर रहता है, वहीं हाईकोर्ट के एक माननीय जस्टिस ने ‘साइकिल’ चलाकर सबको चौंका दिया और एक बड़ा संदेश दे दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का जबलपुर में बड़ा असर देखने को मिला है। पढ़ें पूरी खबर…
SP समेत 4 अधिकारियों पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किया
ग्वालियर जिले में पुलिस महकमे से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट में पेश दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर विशेष न्यायालय ने तत्कालीन ग्वालियर एसपी सहित चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कोर्ट ने ही प्रकरण दर्ज किया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिन CCTV फुटेज में कथित लेन-देन कैद होने का दावा किया गया था, वही फुटेज बाद में डिलीट मिली। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

