MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 16 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

भोजशाला को मिली मूल पहचान

भोजशाला को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद Archaeological Survey of India (ASI) ने महत्वपूर्ण नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में भोजशाला को उसकी मूल ऐतिहासिक पहचान वापस मिल गई है। ASI की नई विज्ञप्ति और प्रशासनिक आदेश में स्थल को अब “राजा भोज द्वारा स्थापित भोजशाला एवं संस्कृत पाठशाला” के रूप में संबोधित किया गया है। पूर्व में इस्तेमाल होने वाले “कमाल मौला मस्जिद” संबंधी उल्लेख को हटा दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

माँ-बहू के झगड़े ने उजाड़ दिया परिवार

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ पारिवारिक कलह और फोन पर माँ-पत्नी के बीच हुए झगड़े को सुनकर एक होमगार्ड जवान ने अपनी जान दे दी। शिवपुरी से ग्वालियर आ रहे जवान ने चलते ट्रक से छलांग लगा दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली बात यह है कि पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी खुदकुशी की कोशिश की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस: SDM-नायब तहसीलदार समेत SDO निलंबित

देवास जिले के पटाखा फैक्ट्री हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सक्सेना और शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है। जबकि, दीपा को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शासन की ओर से इनके निलंबन के आदेश भी जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट कहना है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्विमिंग पूल में डूबने से BJP विधायक के कर्मचारी की मौत

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्विमिंग पूल में डूबने से बीजेपी विधायक (BJP MLA) के कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी पर सियासत

राजधानी भोपाल के आरजीपीवी (RGPV) को प्रदेश के तीन हिस्सों में बांटने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मध्यभारत, मालवा और महाकौशल में अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव है। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जा सकता है। इसी बीच इस पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। यहां पढ़े पूरी खबर

महाकाल की शरण में महिला क्रिकेट टीम

आज तड़के 3 बजे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे ने ले ली 3 युवकों की जान

 शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने तीन जिंदगियां निगल लीं, बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती को तेज रफ्तार क्रेटा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ब्यौहारी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे अब बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और बिना हेलमेट सफर करना लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर पथराव

ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए पथराव मामले में आरपीएफ जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, शुरुआती तौर पर इसे शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि एक भिखारी ने भीख न मिलने से नाराज़ होकर ट्रेन पर पत्थर फेंका था। घटना में ट्रेन की इमरजेंसी विंडो का कांच टूट गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

AI का खौफनाक इस्तेमाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एआई (AI) से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

पेंच टाइगर रिजर्व में दिखा प्रकृति का क्रूर नियम

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी रेंज के जोड़ामुनारा इलाके में अनोखा नजारा देखने को मिला। रेंज में एक अजगर ने चीतल के शावक का शिकार कर लिया। अजगर ने शावक को अपनी जकड़ में लेते हुए उसे साबूत निगल लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m