Jind Woman Death Case : जींद। हरियाणा के जींद जिले के कारखाना गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। करवाचौथ के दिन ईशा ने अपने भाई को पति सोनू और एक अन्य महिला के बीच हुई कथित वॉट्सऐप बातचीत के स्क्रीनशॉट भेजे थे। इसके अगले दिन घर में उसका शव मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सोनू, ससुर बिल्लू और सास कविता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई को भेजे थे बातचीत के स्क्रीनशॉट

ईशा के भाई आशीष के मुताबिक, 29 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन उसकी बहन ने उसे पति की एक अन्य महिला के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट भेजे थे। आशीष का दावा है कि बातचीत में सोनू उस महिला से प्यार का इजहार कर रहा था और उसका हालचाल पूछ रहा था।

भाई ने बताया कि उनके पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसी वजह से उसने इस बातचीत के बारे में परिवार में किसी को नहीं बताया। बाद में ससुराल पक्ष से फोन आया कि ईशा की मौत हो गई है।

शादी के बाद सामने आई रिश्ते की बात

ईशा की मां ने आरोप लगाया कि सोनू का शादी से पहले ही किसी दूसरी महिला से संबंध था। शादी के बाद उसने ईशा को बताया था कि वह उस महिला से प्यार करता है और यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है।

परिजनों का आरोप है कि सोनू के माता-पिता को भी इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन शादी से पहले यह बात उनसे छिपाई गई।

तीन महीने तक मायके में रही थी ईशा

मां के अनुसार, शादी के बाद से ही ईशा परेशान रहती थी और अपनी तकलीफ परिवार को बताती थी। इसी परेशानी के चलते वह करीब तीन महीने तक मायके में भी रही थी।

मां का कहना है कि अगर उन्हें बेटी के साथ ऐसी घटना होने का अंदेशा होता तो वे उसका तलाक करवा देतीं। बेटी की मौत से परिवार सदमे में है।

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, पानीपत के राजा खेड़ी की रहने वाली ईशा की शादी 4 दिसंबर 2025 को जींद के कारखाना गांव निवासी सोनू से हुई थी। सोनू सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है, जबकि उसके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

परिवार ने ईशा के दो महीने की गर्भवती होने का भी दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक, मृतका के भाई की शिकायत पर पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। गर्भवती होने की बात की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  

चमोली. जोशीमठ के पास 30 अक्टूबर को हुए दुखद हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में राहत एवं बचाव दलों ने शवों को बरामद कर लिया है. दल ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी 6 लोगों (पायलट और 5 श्रद्धालु) के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचा दिया गया है.

खड़ी चट्टानों के बीच बड़े पैमाने पर रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा था. जिसको भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), उत्तराखंड पुलिस, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से संचालित किया. कड़कड़ाती ठंड और दुर्गम रास्तों की परवाह न करते हुए, जांबाज जवानों ने पैदल ही दुर्घटनास्थल तक पहुंच बनाई और 30 घंटे से ज्यादा समय के बाद मलबे में दबे सभी छह शवों को बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें : UCADA का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में अब अकेले पायलट के भरोसे नहीं उड़ेंगे चार्टर्ड हेलिकॉप्टर, लागू हुआ नया नियम

बता दें कि 30 अक्टूबर को ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था. जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था. बाद में पांडुकेश्वर क्षेत्र के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर इसका मलबा मिला था. हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी. रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील के अंतर्गत पांडुकेश्वर के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर का मलबा मिला था. दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के टुकड़े बिखरे हुए थे.

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में दिल्ली निवासी 48 वर्षीय कैप्टन हिमांशु सभरवाल शामिल हैं. उनके अलावा कर्नाटक के पांच यात्रियों की भी मौत हुई है.

मृतकों की सूची इस प्रकार है:

पायलट

–कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली.

यात्री

  • प्रताप, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
  • अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक, सीसीबी इंस्पेक्टर.
  • वीबी शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
  • सुधीर के, उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
  • एचएस नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक.

Lifestyle Desk: भारतीय घरों में चावल रोजाना बनने वाले भोजन का अहम हिस्सा हैं। दाल-चावल हो, राजमा-चावल या फिर कढ़ी-चावल, ज्यादातर घरों में चावल के बिना खाना अधूरा लगता है। कई बार घर में जरूरत से ज्यादा चावल बन जाते हैं, जिन्हें फेंकने के बजाय लोग फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके हुए चावल को फ्रिज में कितने दिनों तक रखना सुरक्षित है ? अगर चावल को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आइए जानते हैं पके हुए चावल को सुरक्षित रखने और दोबारा खाने का सही तरीका।

कितने दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं पके हुए चावल?

खाद्य सुरक्षा से जुड़े सामान्य दिशा-निर्देशों के अनुसार, पके हुए चावल को फ्रिज में 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। कुछ खाद्य सुरक्षा संस्थाएं सही तरीके से ठंडा करके 3 से 4 दिनों तक फ्रिज में रखे गए बचे हुए खाने को सुरक्षित मानती हैं, लेकिन चावल के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

दरअसल, कच्चे चावल में बैसिलस सेरियस (Bacillus cereus) नाम का बैक्टीरिया मौजूद हो सकता है। इसके बीजाणु पकाने के बाद भी जीवित रह सकते हैं। अगर पके हुए चावल को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ दिया जाए, तो ये तेजी से बढ़ सकते हैं और ऐसे टॉक्सिन बना सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

पकने के कितनी देर बाद चावल को फ्रिज में रखें?

पके हुए चावल को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें समय पर फ्रिज में रखा जाए। चावल को पकाने के बाद कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक न छोड़ें।

चावल पकने के बाद उन्हें जल्द से जल्द ठंडा करने की कोशिश करें।
चावल को बड़े बर्तन में रखने के बजाय छोटे और उथले कंटेनर में फैलाकर रखें, ताकि वे जल्दी ठंडे हो सकें।
पकने के एक घंटे के भीतर चावल को फ्रिज में रख देना बेहतर है। किसी भी स्थिति में उन्हें दो घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर न छोड़ें।अगर मौसम बहुत गर्म है और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, तो एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखना जरूरी है।चावल को फ्रिज में 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर रखें।
ध्यान रखें कि चावल को पूरी तरह कमरे के तापमान तक ठंडा होने का इंतजार करना जरूरी नहीं है। उन्हें छोटे हिस्सों में बांटकर सीधे फ्रिज में रखा जा सकता है।

दोबारा गर्म करते समय इन बातों का रखें ध्यान

फ्रिज में रखे चावल खाने से पहले उन्हें सही तरीके से गर्म करना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें।

अच्छी तरह गर्म करें

चावल को दोबारा गर्म करते समय यह सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह गर्म हों और हर हिस्से से भाप निकल रही हो। संभव हो तो उनका अंदरूनी तापमान 74 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाएं।

थोड़ा पानी डाल सकते हैं

चावल को एक बार फ्रिज से निकालकर जितनी जरूरत हो, उतना ही गर्म करें। बार-बार गर्म करने और ठंडा करने से बचें।

बार-बार गर्म न करें

चावल दोबारा गर्म करते समय अगर वे सूखे लग रहे हैं, तो थोड़ा पानी डालकर गर्म कर सकते हैं। इससे उनकी नमी बनी रहती है।

माइक्रोवेव में गर्म करते समय मिलाएं

माइक्रोवेव में चावल गर्म कर रहे हैं, तो बीच में उन्हें अच्छी तरह चलाएं, ताकि सभी हिस्से समान रूप से गर्म हो सकें।

इन संकेतों को देखकर समझें कि चावल खाने लायक नहीं हैं

अगर चावल में खट्टी या अजीब गंध आ रही है, उनका रंग बदल गया है या वे असामान्य रूप से चिपचिपे हो गए हैं, तो उन्हें खाने से बचें। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि चावल में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया या उनके टॉक्सिन हमेशा गंध, स्वाद या रंग से पता नहीं चलते। इसलिए केवल चावल को सूंघकर या चखकर उनकी सुरक्षा का फैसला न करें।अगर चावल रातभर बाहर रखे रहे हैं या उन्हें फ्रिज में रखने में काफी देर हो गई है, तो दोबारा गर्म करके खाने का जोखिम न लें। गर्म करने से कुछ बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं, लेकिन पहले से बने टॉक्सिन जरूरी नहीं कि नष्ट हों।

चावल स्टोर करते समय न करें ये गलतियां

1-गर्म चावल को लंबे समय तक किचन के स्लैब पर खुला न छोड़ें।
2-चावल को बिना ढके फ्रिज में न रखें। हमेशा साफ और एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
3-पुराने चावल में नए पके हुए चावल मिलाकर स्टोर न करें।
4-फ्रिज से बार-बार पूरा कंटेनर बाहर निकालने के बजाय जरूरत के मुताबिक चावल निकालें।
5-अगर चावल के सुरक्षित रखे जाने के समय को लेकर संदेह है, तो उन्हें खाने से बचें।

सेहत के लिए छोटी-सी सावधानी है जरूरी

बचे हुए चावल को अगले दिन खाना गलत नहीं है, लेकिन उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है। चावल पकाने के बाद जल्दी ठंडा करें, समय पर फ्रिज में रखें और दोबारा खाने से पहले अच्छी तरह गर्म करें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बासी या गलत तरीके से रखे गए चावल खिलाने से बचना चाहिए। थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर आप खाने की बर्बादी रोकने के साथ-साथ अपने परिवार को फूड पॉइजनिंग के खतरे से भी बचा सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। जबलपुर के कोसमघाट स्थित श्रीराम फ्यूल स्टेशन पर बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू की नोक पर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि बदमाश पहले सामान्य ग्राहकों की तरह बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुँचे थे, लेकिन सेल्समैन के पास मोटी रकम देखने के बाद उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

पैसो का अंदाजा लगाकर की लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसमघाट स्थित श्रीराम फ्यूल स्टेशन पर दो बाइकों पर सवार होकर 3 से 4 बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने पहले अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया और सेल्समैन को पैसे देकर भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी चालाकी से यह अंदाजा लगा लिया कि सेल्समैन के पास नकदी (मोटी रकम) मौजूद है। मौका पाकर बदमाशों ने अपनी असलियत दिखाई और सेल्समैन को पिस्तौल और चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर गल्ले में रखी नकदी लूट ली। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत

पेट्रोल पंप पर हुई इस दुस्साहसिक लूट की पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह बेखौफ बदमाश हथियारों के बल पर कर्मचारी को डरा रहे हैं और लूटपाट कर रहे हैं। पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज को मुख्य आधार बनाकर आरोपियों के हुलिया और उनकी बाइकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी

पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने सेल्समैन और पंप संचालकों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में नाकाबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के सीवन कस्बे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में जनवरी महीने में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब बेटे की मौत से शोक पसरा है। शनिवार शाम नए मकान में काम करते समय बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय गौरव की मौत हो गई।

गौरव अपने नए मकान में पानी डालने यानी तराई करने के लिए गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप का पाइप निकल गया। वह पाइप को दोबारा लगाने पहुंचा, तभी नंगे पैर होने के कारण बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पंप के ऊपर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद परिजन गौरव को तुरंत कैथल के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जनवरी में होनी थी शादी

परिजनों के मुताबिक, गौरव असंध स्थित हैफेड शुगर मिल में नेटवर्किंग सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। शनिवार को छुट्टी होने के कारण वह घर आया हुआ था। परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और जनवरी में शादी होनी तय थी।

गौरव तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने माता-पिता का भी इकलौता बेटा था। परिवार को उसकी शादी का इंतजार था, लेकिन एक हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। घटना के बाद पूरे सीवन कस्बे में शोक का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  

मनोज परिहार, विदिशा। विदिशा शहर के बाल विहार क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के सीजन में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आ रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन और सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का तंज; चोरों की तरह नॉमिनेशन भरने और मुंह छिपाने का लगाया आरोप

स्ट्रीट वेंडर्स से प्रियंक कानूनगो ने की बात

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मीडिया और वेंडर्स से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि त्योहारी सीजन के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी विधिक प्रक्रिया के उनकी जगहों से हटा दिया जाता है और उनका सामान जब्त कर लिया जाता है।

मुख्य सचिव को पत्र लिखने की कही बात

इस गंभीर मसले पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कानून के दायरे में ही कार्रवाई की जाए। नवरात्र से लेकर दीपावली, छठ पूजा और देवप्रबोधिनी एकादशी तक के इस त्योहारी महीने में गरीब वेंडर्स अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, इसलिए उनकी आजीविका में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP में फिर लव जिहादः धर्म परिवर्तन का दबाव डालकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, नाबालिग बेटी को भी बनाया निशाना, हिंदू संगठनों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

75 लाख स्ट्रीट वेंडर्स बने एक परिवार: प्रियंक कानूनगो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू करके लगभग 75 लाख स्ट्रीट वेंडर्स का एक परिवार बनाया है, जो आगामी दो वर्षों में बढ़कर सवा करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स के एक और वृहद परिवार में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इसी परिवार के लोगों से मिलने के लिए वे आज यहां आए हैं। साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी के गठन न होने, उचित स्थानों के आवंटन में कमी और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने जैसे मुद्दों पर भी बात रखी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Patna accident: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नौबतपुर नहर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज पटना एम्स में जारी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​मृतक की पहचान और दुर्घटना का विवरण

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मोहनीपोखर निवासी 23 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले दूसरे युवक का नाम रणजीत कुमार (24) है, जो पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
​प्राप्त विवरण के मुताबिक, साहिल और रणजीत दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर नौबतपुर नहर रोड से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अजयनगर बालापर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में तड़पने लगे।

​पुलिस और स्थानीय लोगों की कार्रवाई

​घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पास ही तैनात ट्रैफिक पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
​अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पटना एम्स रेफर कर दिया। परिजन और पुलिस दोनों घायलों को लेकर पटना एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने साहिल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक रणजीत कुमार का इलाज अभी भी एम्स के आईसीयू में लगातार चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

​पुलिस की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश जारी

​नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना की सूचना तुरंत मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई थी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए मृतक साहिल कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
​थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस दर्दनाक सड़क हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस वाहन की तलाश में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Police Encounter: झारखंड में अपराधियों के हौंसले किस तरह बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी रांची में कोयला कारोबारी पर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग दहशत फैला दी। हालांकि वारदात के महज 13 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग के बताए गए हैं।

अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, बड़ी संख्या में गोलियां, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सौरभ कुमार उर्फ विलन, कुंदन उर्फ आदित्य, ऋषभ यादव, गुड्डू मिश्रा और मोहित पासवान के रूप में हुई है।

दरअसल कांके के प्रेमनगर में शुक्रवार तड़के कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। संजय मूल रूप से रामगढ़ से सटे उरीमारी के रहने वाले हैं और खलारी क्षेत्र में ईंट-भट्ठा तथा कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं। अपराधियों ने उनके घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं। कांके पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। उनके नगड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र की सीमा पर रिंग रोड से निकलने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। उसी दौरान एक कार पहुंची, सख्ती से पूछताछ में उसमें सवार अपराधियों ने बताया कि उनका एक साथी सीठियो में है। तब पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां मौजूद अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सौरभ घायल हो गया।

हजारीबाग में भी होटल पर गोलीबारी, दहशत

इधर हजारीबाग के मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पर भी गुरुवार की रात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे व्यवसायियों में भारी दहशत है। चारपहिया से आए बदमाशों की फायरिंग से होटल के शीशे का दरवाजा टूट गया, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए। कुख्यात राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी ली है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: पॉवर सेंटर : सीक्रेट डील… एक करोड़ रुपया… इन्वेस्टमेंट बैंकर… सख्त हेडमास्टर… मायूस कार्यकर्ता… – आशीष तिवारी

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नामों की घोषणा की. इनमें शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा जिले की संजू देवी को प्रदान किया गया है. इस तरह से 36 राज्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है.

क्र.सम्मान का नामक्षेत्रविभाग का नामसम्मान ग्रहिताओं का नाम
1शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मानआदिवासी सामाजिक चेतना तथा उनके उत्थानआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभागश्री डुमन लाल ध्रुव, जिला-धमतरी
2यति यतनलाल सम्मानअहिंसा एवं गौरक्षासामान्य प्रशासन विभागविश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी, जिला-दुर्ग
3गुण्डाधुर सम्मानखेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतुखेल एवं युवा कल्याण विभागसुश्री संजू देवी, जिला-कोरबा
4मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान)महिला उत्थान एवं जनजागृतिमहिला एवं बाल विकास विभागलोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (सुश्री लता नेताम)
5गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मानसामाजिक चेतना / दलित उत्थानआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभागश्री सुखचंद भास्कर, जिला-कबीरधाम
6ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कारसहकारितासहकारिता विभागप्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट, जिला-बस्तर (श्री धनसिंह बघेल)
7हबीब तनवीर सम्मानसमकालीन नाटक (छत्तीसगढ़ी/हिन्दी/अन्य भाषा नाटक)संस्कृति विभागडॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, जिला-रायपुर
8महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मानखेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु (तीरंदाजी)खेल एवं युवा कल्याण विभागश्री टोमन कुमार, जिला-बालोद
9पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मानसामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिकसामान्य प्रशासन विभागश्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, जिला-बिलासपुर
10पं. सुन्दरलााल शर्मा सम्मानहिन्दी साहित्यसंस्कृति विभागडॉ. बिहारीलाल साहू, जिला-रायगढ़
11चक्रधर सम्मानशास्त्रीय संगीत एवं नृत्यसंस्कृति विभागडॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, जिला-रायपुर
12दाऊ मंदाराजी सम्मानलोक नाट्य एवं लोक शिल्पसंस्कृति विभागश्रीमती रेखा जलक्षत्री, जिला-रायपुर
13डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कारकृषिकृषि विभागश्री पुन्नीदास भट्ट, जिला-कबीरधाम
14महाराजा अग्रसेन सम्मानसामाजिक समरसतासामान्य प्रशासन विभागश्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला-रायगढ़
15चन्द्रूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारप्रिंट मीडिया (हिन्दी)जनसंपर्क विभागश्री प्रमोद कुमार साहू, जिला-रायपुर
16चन्द्रूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारइलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी)जनसंपर्क विभाग1. श्री बरूण सखाजी सहयानी, मयूर विहार, दिल्ली 2. सुश्री रसिका पाण्डेय, जिला-रायपुर
17मधुकर खेर पत्रकारिता पुरस्कारप्रिंट मीडिया (अंग्रेजी)जनसंपर्क विभागश्री शिशिर राय चौधरी, जिला-रायपुर
18धनवन्तरि पुरस्कारआयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधानस्वास्थ्य विभागडॉ. दिनेश कुमार नाग, जिला-धमतरी
19श्रीमती बिलासादेवी केवट मत्स्य विकास पुरस्कार(मछली पालन)मत्स्य विभागश्री प्रदीप कुमार सोनी, जिला-बालोद
क्र.सम्मान का नामक्षेत्रविभाग का नामसम्मान ग्रहिताओं का नाम
20राजश्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान / पुरस्कारसंस्कृत भाषाउच्च शिक्षा विभागडॉ. बहुरन सिंह पटेल, जिला-रायपुर
21डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान / पुरस्कारआदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थानआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभागश्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (श्री सी. श्रीनिवास चौंगडम)
22स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कारश्रमश्रम विभागअल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सीमेंट वर्क्स, सरकीपार, जिला-बलौदाबाजार (श्री अंतर्यामी सामल)
23पंडित लखनलाल मिश्र सम्मानअपराध अनुसंधानगृह (पुलिस) विभागश्री सुरेश कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर
24छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मानदेश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन विकास अथवा आर्थिकसंस्कृति विभागश्रीमती दीपाली सरावगी, जिला-दंतेवाड़ा
25किशोर साहू सम्मानहिन्दी / छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माणसंस्कृति विभागश्री सैयद ताहिर अली (करन खान), जिला-रायपुर
26लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मानछत्तीसगढ़ी लोकगीतसंस्कृति विभागश्रीमती साधना यादव, जिला-दुर्ग
27देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कारपंथी नृत्यसंस्कृति विभागश्री सी. एल. रात्रे, जिला-आरंग, रायपुर
28खुमान साव सम्मानछत्तीसगढ़ी लोक संगीतसंस्कृति विभागश्री चंद्रभूषण वर्मा, जिला-रायपुर
29लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कारआंचलिक साहित्य एवं लोक कवितासंस्कृति विभागश्री दुर्गा प्रसाद पारकर, जिला-दुर्ग
30किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरणहिन्दी / छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशनसंस्कृति विभागश्री मोहन सुंदरानी, जिला-रायपुर
31बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मानविधिविधि विधायी विभाग1. श्री कौस्तुभ शुक्ला, मयूर विहार, दिल्ली 2. श्री हेमंत कुमार मिश्र, जिला-रायपुर
32माता बहादुर कलारिन सम्मानमहिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थानमहिला एवं बाल विकास विभागश्रीमती बुलबुल वैद्या, जिला-कांकेर
33पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मानरचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषाजनसंपर्क विभागश्री अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, जिला-रायपुर
34डॉ. खूबचंद बघेल सम्मानपंडवानी कलासंस्कृति विभागश्री चेतन लाल देवांगन, पंडवानी, जिला-दुर्ग
35मुख्यमंत्री राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कारग्रामीण पर्यटनछत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्डश्री सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’
जिला – कबीरधाम
36संत रविदास सम्मानसामाजिक समरसता और साहित्य एवं कलासंस्कृति विभागजगदीश प्रसाद देवांगन, जिला-बालोद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Lifestyle Desk: सर्दियों के मौसम में हरी मेथी का स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है। इस मौसम में मेथी के पराठे और रोटी लगभग हर घर में बनाए जाते हैं। अगर आप भी रोजाना की रोटी और पराठे से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी बना सकते हैं। बाजरे के आटे, गेहूं के आटे और ताजी मेथी से तैयार होने वाली यह रोटी स्वाद के साथ खाने में भी काफी अच्छी लगती है।

इस रोटी की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ मेथी और मसाले ही नहीं, बल्कि दही और पनीर भी मिलाया जाता है। इससे रोटी की बनावट अच्छी रहती है और वह खाने में नरम लगती है। वहीं, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया इसके स्वाद और खुशबू को और बढ़ा देते हैं।तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

  • बाजरे का आटा-1 कप
  • गेहूं का आटा-1 कप
  • ताजी मेथी की पत्तियां- 1 कप बारीक कटी हुई
  • पनीर-आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • दही-2 बड़े चम्मच
  • लहसुन की कलियां -4-5 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया-2 बड़े चम्मच
  • अजवाइन-आधा छोटा चम्मच
  • जीरा-आधा छोटा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • पानी-जरूरत के अनुसार
  • रोटी सेंकने के लिए घी या तेल

विधि

1-सबसे पहले एक बड़ी परात या बाउल में बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डालें। अब इसमें बारीक कटी हुई मेथी की पत्तियां, कद्दूकस किया हुआ पनीर और दही मिला दें।
2-इसके बाद बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब इसमें अजवाइन, जीरा और स्वादानुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3-अब सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ज्यादा गीला।
4-बाजरे के आटे में गेहूं का आटा और दही मिलाने से आटे को बांधने में मदद मिलती है। आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
5-अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें सूखे गेहूं के आटे की मदद से बेल लें। अगर रोटी बेलते समय किनारों से टूट रही हो, तो हाथों से हल्का दबाकर उसे ठीक कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे हाथों से थपथपाकर भी रोटी का आकार दे सकते हैं।
6-अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर तैयार रोटी डाल दें। मध्यम आंच पर इसे एक तरफ से हल्का सिकने दें। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें। दोनों तरफ थोड़ा घी या तेल लगाकर रोटी को अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इसी तरह बाकी आटे से भी रोटियां तैयार कर लें।

इन चीजों के साथ करें सर्व

गरमागरम बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी को तवे से उतारकर तुरंत परोसें। इसके साथ सफेद मक्खन, घर का बना दही, लहसुन की चटनी या हरी धनिया की चटनी काफी अच्छी लगती है। आप इसे आलू-गोभी, मिक्स वेज या किसी भी मौसमी सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H