Today’s Top News: रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने तुरंत ही इस विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और समिति से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी से गंभीर मामला सामने आया है, जहां सीएचसी में ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा ने अपने निजी क्लिनिक में महिला का ब्लड सैंपल लेने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रायपुर। 3000 करोड़ रूपये के शराब घोटाले मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चल रही छापेमारी की कार्रवाई खत्म हो गई है। करीब 10 घंटे तक चली इस कार्रवाई में ED की टीम ने कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े कुछ लोगों को समन जारी कर जल्द पूछताछ कर सकती है।

बलरामपुर। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम अभीस चेरवा की मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है। पूरा मामला ग्राम जमुआटांड़ का है। बताया जा रहा कि 3 महीने के भीतर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से यह चौथी मौत है।

बेमेतरा। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम चौक में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को पुलिस ने मौके पर ही मृत मान लिया और उसके कमरे में ताला लगाकर चली गई। करीब दो घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा करने पहुंची और कमरे का ताला खोला गया, तो महिला जिंदा मिली। इसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट: B.Sc. द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा रद्द, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

CG News : इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप, BMO बोले – जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस की बड़ी लापरवाही: जिंदा महिला को मृत बताकर कमरे में जड़ दिया ताला, 2 घंटे बाद खोलकर देखा तो चल रही थीं सांसें, परिजनों में आक्रोश

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, तीन माह में चौथी घटना, लोगों ने कहा – आखिर झोलाछाप डॉक्टरों पर कब लगेगी लगाम?

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला, सीएम साय ने कहा – दोषियों पर होगी कार्रवाई

एनालॉग पनीर पर एक्शन: खाद्य विभाग ने 300 किलो अमानक पनीर को किया दफन, प्रोडक्शन यूनिट भी सील

राजधानी में सड़क हादसे का लाइव वीडियो: बस ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

CG में पेपर लीक! IGKV में एंटोमोलॉजी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने का आरोप, एग्जाम रद्द करने की मांग, जांच कमेटी गठित

छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का ड्राइवर है पिता

बोलेरो से हो रही थी गांजे की तस्करी… चेकिंग देखकर भागने लगा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 44 लाख का गांजा किया बरामद

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 34 निरीक्षक हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

CG News : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी

नम्रता सिंह का गोंड ST प्रमाण पत्र सही, शिकायत की जांच के बाद छानबीन समिति ने सुनाया फैसला…

PDS व्यवस्था को लेकर दीपक बैज ने कहा – राशन लेने भटक रहे हितग्राही, कई दुकानों तक नहीं पहुंचा है चावल, शक्कर और चना

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना: दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार, पुलिस कर रही CCTV की जांच

सांप को बनाया गले का हार: नशे में पूरे गांव में घूमता रहा युवक, डसने के बाद पहुंचा अस्पताल, देखें वीडियो

सदर बाजार की इस ज्वेलरी शॉप में वक्फ बोर्ड ने चस्पा किया नोटिस, 45 दिनों के भीतर कब्जा खाली करने का दिया आदेश

बड़ा हादसा टला VIDEO : सड़क पर लड़ते सांडों की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, घटना CCTV में कैद

छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ रुपए आवंटित, वित्तीय स्थिति होगी मजबूत

छत्तीसगढ़ में न्यायिक फेरबदल: 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का ट्रांसफर

भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर: दोनों दलों ने ‘कुर्सी दंगल’ को लेकर एक-दूसरे पर कसा तंज

कृषि विभाग की कार्रवाई: मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि दवाएं बरामद, मालिक फरार…

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा कदम: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ असुरक्षित घोषित, बिक्री-भंडारण पर लगा प्रतिबंध

लाइव वीडियो: शर्त के चक्कर में ब्लू वाटर में डूबा युवक, डिप्टी CM साव बोले- ऐसी घटनाएं रोकने करेंगे काम

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पंचों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, दबंगई और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

CWC में वंदे मातरम् प्रस्ताव पर उप मुख्यमंत्री साव ने साधा निशाना, कहा- मुस्लिम लीग के रास्ते पर कांग्रेस

बाढ़ में फंसे ग्रामीण-पशुओं का रेस्क्यू… LPG टैंकर हादसे में भी संभाला मोर्चा, मॉकड्रिल में NDRF-SDRF सहित जिला प्रशासन की टीम ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H