Today’s Top News: सरगुजा। अंबिकापुर में महज 70 रुपये के उधार के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांधीनगर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास हुए विवाद में पिता-पुत्र ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। अपनी मां को करंट से चिपका देख उसे बचाने के लिए पहुंचा 23 वर्षीय बेटा भी करंट की चपेट में आ गया।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची जारी नहीं होने से नाराज प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को कवर्धा जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर से आए अभ्यर्थियों ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर भर्ती की दूसरी सूची जारी नहीं की गई तो “हथियार उठाना हमारी मजबूरी हो जाएगी और हम नक्सली बनने को मजबूर हो जाएंगे।” इस बयान के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई है।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रहस्यमयी तरीकों से लापता हुए आधा दर्जन लोगों की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस के पास दर्ज शिकायतों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका से मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है. पुलिस अब लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ इन सभी मामलों के बीच किसी संभावित कड़ी को भी जोड़ने की कोशिश कर रही है. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इन सभी मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट थानों में दर्ज है और इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के 11 शिक्षक और बाबुओं को चिन्हित किया गया है जो अपात्र होने के बाद भी उसका लाभ उठा रहे थे. शासकीय शिक्षक और बाबू के पद में कार्यरत कर्मियों के परिवारों द्वारा योजना का नियम विरुद्ध लाभ उठाने पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. बीईओ के जरिए अब उनसे वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

70 रुपए के उधार पर खूनी खेल, पिता-पुत्र ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर

रायपुर में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, कपड़े निकालने बालकनी में गई थी महिला

छत्तीसगढ़ के इस जिले से आधा दर्जन लोग लापता, इनमें महिलाएं भी शामिल, कनेक्शन तलाश रही पुलिस

पुलिस आरक्षक भर्ती मामला: कवर्धा में जुटे प्रदेशभर के अभ्यर्थी, कहा- जल्द जारी नहीं हुई सूची तो नक्सली बनाकर हथियार उठाने को हो जाएंगे मजबूर

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी: ‘CG मोटू पतलू’ के दो अकाउंट पर FIR, नेताओं-अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…

जर्जर सड़क में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, पवन साय ने जताई नाराजगी, कहा- जनता परेशान तो नेतागिरी का क्या फायदा

स्केटिंग के पहियों पर भारत भ्रमण, 16 राज्यों का सफर पूरा कर छत्तीसगढ़ पहुंचे रुद्र पटेल

सड़क निर्माण को लेकर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर के सवाल पर भड़के नपं अध्यक्ष, दी जमकर गालियां…

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, फर्जी ऋण पुस्तिका से 40 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बदल गई तस्वीर, कभी बंदूक चलाने वाले नक्सली अब बना रहे राखी…

लोहिया पेपर मिल में मजूदर की मौत : परिजनों और क्रांति सेना का प्रदर्शन जारी, 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग

पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: दो पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे 10 मवेशी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

घर में धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंग दल ने किया विरोध, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

ऑपरेशन क्लीन हंट: फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिए समेत 3 गिरफ्तार, 4 मोबाइल जब्त

विकास के नाम पर… लाल पानी को बोतल में लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे आयरन हिल के नीचे बसे बाशिंदे

शिक्षा विभाग की प्रेस वार्ता : मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा – चरणबद्ध तरीके से होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, 453 स्कूलों में युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी

छत्तीसगढ़ में बायोएनर्जी को बढ़ावा: कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 से खुलेंगे रोजगार और निवेश के नए रास्ते, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया मंथन

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियाें के सिर से उठा पिता का साया

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा युवा केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप, कहा – युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

खबर का असर: रोटावायरस वैक्सीन की कमी खत्म, अस्पतालों में पहुंची खेप

तीन दिनों से लापता शख्स की खारुन नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सावन में भी सूखी जीवनदायिनी नदियां : घट रहा आमनेर, मुस्का और पिपरिया का दायरा… अतिक्रमण और प्रदूषण से गहराया जलसंकट

चमोली टनल हादसा : छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने की मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा

सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा लड़ रहे मुर्गा और गधा की लड़ाई, जानिए क्या है माजरा…

Raipur News: ब्लू वाटर में डूबे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, रेस्क्यू जारी

IFS Transfer Breaking : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, जाने किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

CG News : तालाब में युवक की मिली लाश, 3 दिन से था लापता

बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कार्यकर्ताओं से संवाद: समस्याओं को सुनकर किया निराकरण

‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कांग्रेस पर हमला, कहा- यह अमर बलिदानियों की शहादत पर सीधा प्रहार

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H