Today’s Top News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें से एक 15 वर्षीय किशोर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा फेरीवालों की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में की गई संयुक्त नाकेबंदी के दौरान कुल 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान 11 वाहनों सहित कुल 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे बनाए गए विशेष लोहे के कम्पार्टमेंट में गांजा छिपाकर ओडिशा से मध्यप्रदेश खपाने ले जा रहे थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई और भंडारण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने हमर अस्पताल गुढ़ियारी में दवाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि अस्पताल में करोड़ों रुपये की दवाओं का स्टॉक डंप कर रखा गया है, जबकि मरीजों को जरूरी दवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं।
दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी में रविवार को बाजार में ठेले से चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई और गांव पहुंचकर लोगों की जांच शुरू की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं. चोरों ने शनिवार देर रात शंकर नगर के एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया. करीब 1 करोड़ रुपए की सोने-चांदी के जेवर चोरी हुई है. मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
VIDEO VIRAL : धान खरीदी के नाम पर अवैध वसूली, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत
CG News : युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
2.21 लाख की फर्जी चोरी का पर्दाफाश: लेनदारों से छुटकारा पाने रची झूठी कहानी, जानिए कैसे हुआ खुलासा
Golgappa Food Poisoning : ठेले से गुपचुप खाना पड़ा भारी, 25 लोगों की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती
सीमावर्ती फड़ों में वन विभाग की सख्ती, अवैध तेंदूपत्ता कारोबार पर रखी जा रही पैनी नजर
राशन वितरण की समय सीमा में बढ़ोतरी, अब 15 मई तक ले सकेंगे तीन माह का एकमुश्त चावल
दलदल में फंसने से 5 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल…
CG Suicide Breaking : CAF जवान की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, चुनाव ड्यूटी से लौटा था घर
अवैध शराब पर बवाल: जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो सब बेचेंगे शराब
विवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई

