Today’s Top News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायगढ़ स्थित सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिलों के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सुशासन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, भ्रष्टाचार पर सख्ती, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, कृषि, डिजिटल गवर्नेंस और फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
रायगढ़। मध्य भारत के बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संगठित सट्टा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गोवा में छापेमारी कर 6 सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया समेत कई शहरों से लेकर गोवा तक फैला हुआ था। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया है।
रायगढ़। जिले के तुमीडीह के चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के शादीशुदा होने के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने हवस का शिकार बनाया था बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
DGP BREAKING: छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति का आदेश जारी
रायगढ़ महिला वकील हत्याकांड : प्रेमी निकला कातिल, आरोपी सक्ती से गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…
वोटर आईडी देने के बहाने युवती से रेप: AAP नेता ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की भी दी धमकी
Bee Attack : सिंघनपुर गुफा में रिसर्च टीम पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 4 लोगों की हालत गंभीर
करोड़ों की सिटी बस सड़क से गायब, नई ई-बसों का पता नहीं, कैसे होगी साकार पीएम मोदी की अपील…
CG News : ट्रक फाइनेंस के नाम पर लाखों की ठगी, चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
200 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं देने पर बवाल: पंप संचालक और ग्राहक के बीच हुई मारपीट, VIDEO आया सामने
पंप कर्मी ने आपदा को बनाया अवसर: 100 रुपए लेकर 50 का पेट्रोल देने का आरोप, VIDEO हुआ वायरल
पेट्रोल-डीजल संकट काे लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कहा – व्यवस्था बनाने में सरकार फेल
शिवनाथ नदी की बाढ़ में बहा महाराष्ट्र का व्यक्ति, 8 माह बाद छत्तीसगढ़ के मोंगरा बैराज में मिला कंकाल
CG News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, RPF ने जताई आत्महत्या की आशंका
पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता: किसान नेता ने कहा- सामने खड़ा है बड़ा संकट
रिश्वत मामले में सहायक ग्रेड-2 गौतम सिंह आयम दोषी करार, सुनाई तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा…
लिब्रा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: डूबने से हुई युवक की मौत, जानिए कैसे हुई घटना
आरंग में भारी तनाव : गौ सेवक पर मारपीट का आरोप, सतनामी समाज ने घेरा थाना, भारी पुलिस बल तैनात
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

