Today’s Top News: रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो चुकी है. ईडी की टीम ने आज एक के बाद एक पांच जगहों पर दबिश दी है. इनमें आयोग के मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रण आरती वासनिक, राज्यपाल के पूर्व सचिव आईएएस अमृत खलको के अलावा एक और आरोपी ललित गणवीर के भाई भूपेंद्र गनवीर का निवास शामिल है.

सक्ती। जिले के सेंदुरस गांव में बीते मंगलवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां अज्ञात आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी। आज सुबह घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
रायपुर। सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में बड़ा अपडेट शामे आया है। शासन के साथ हुई चर्चा और प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपना प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 4 जून से पुनः नियमित कार्य पर लौटेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक दुनिया के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे (Retired IAS BKS RAY) का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।
बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झूमाझपटी हुई, जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता तक फट गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक
CG News : पारिवारिक विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा – पहले जमा करें राशि फिर मिलेगी सुरक्षा
CG Crime : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत
पीसीसी हलचल: राहुल गांधी से मिले अमितेश शुक्ल, संगठन के विषयों पर चर्चा…
LR Special: जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
छिंदारी बांध में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन दोस्तों में 17 साल का किशोर डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
CG News : पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की बढ़ी मुसीबत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार
Raipur News : रायपुर में सफाई ठेकेदारों की हड़ताल शुरू, 4 महीने से भुगतान नहीं मिलने का आरोप
कांग्रेस का यू-टर्न, पार्टी से निष्कासित किए गए सदस्यों को चुनाव के बाद लिया वापस…
जिंदल स्टील को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 153.55 करोड़ की रिकवरी नोटिस पर लगी रोक
पीड़िता को फोन कर दी जान से मारने की धमकी, अनाचार और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार…
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

