Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के लोडवाड़ा, माड़ा और गामड़ी अहाड़ा गांव में ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित सामूहिक भोज के बाद 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सांवके (सामा) की खिचड़ी खाने के बाद लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायतें शुरू हुईं, जिसके बाद सभी को गामड़ी अहाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गामड़ी अहाड़ा पंचायत के उप सरपंच कृष्णा लबाना ने बताया कि वागड़ क्षेत्र में किसी की मृत्यु के एक साल बाद ऋषि पंचमी पर सांवके से बने भोजन का सेवन करने की परंपरा है। इसी के तहत आज लोडवाड़ा, माड़ा और गामड़ी अहाड़ा गांवों में लबाना और पटेल समाज की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोजन के एक से दो घंटे बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
फूड पॉइजनिंग के मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने देर रात गामड़ी सीएचसी का दौरा कर बीमार लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है और सभी का इलाज जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज शाम एग्जिट पोल बता देंगे साफ-साफ
- Bhagalpur Encounter: सरकारी अफसर के मुख्य हत्यारे का खात्मा होने के बाद CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
- ‘मौत’ की फैक्ट्री: तीन मंजिला इमारत के मलबे में दबकर 3 साल की बच्ची की गई जान, पिता अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
- “समाधान का सोपान बनकर सशक्तिकरण के शिखर तक पहुंचाएगा“ सुशासन तिहार 2026
- धर्म पूछकर चाकू मारने वाले जुबैर अंसारी ने उगला चौंकाने वाला राज, जानिए सिक्योरिटी गार्ड्स पर क्यों किया था जानलेवा हमला

