लवकुश बैरागी, आगर मालवा। आगर शहर के बड़ौद रोड स्थित लाल कोठी के सामने बने निजी वेयरहाउस में एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव गेहूं की बोरियों के बीच फंसा हुआ मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में पिछले कई दिनों से कोई कार्य नहीं हो रहा था।
READ MORE: एक ही चिता पर पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार: ढाई साल के मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, ट्रक की टक्कर से हुई थी दर्दनाक मौत
शुक्रवार को वेयरहाउस कर्मचारियों ने परिसर का निरीक्षण किया तो कुछ गेहूं की बोरियां गिरी हुई दिखाई दीं। इसके बाद बोरियों को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए मजदूरों को लगाया गया। इसी दौरान मजदूरों की नजर बोरियों के बीच फंसे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की,मृतक की पहचान आगर के अटल कॉलोनी निवासी के रूप में हुई जो विगत 1 माह से घुमसुदा था,जिसकी गुमसुदगी भी कोतवाली थाना आगर में परिजनों दर्ज करवाई थी।
READ MORE: रिश्वतखोरी पड़ी भारी: प्रभारी तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की सजा, ट्रैक्टर छोड़ने की एवज में मांगी थी किसान से घूस
पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,ओर एफएसएल टीम को सूचना देकर बुलाई गई है, प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

