चंडीगढ़. पंजाब की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बडा तोहफा देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त रक्षा बंधन के मौके पर जारी की जाएगी. सरकार के इस ऐलान के बाद योजना से जुड़ी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं को
आर्थिक रूप से मजबूत देना इस योजना का उद्येश्य है.योजना के तहत अब तक 7 लाख से ज्यादा नई महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. अगली किस्त रक्षा बंधन के अवसर पर जारी करने का ऐलान किया गया है. इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है. सरकार की ओर से भुगतान की प्रक्रिया को लेकर आगे की जानकारी भी जारी की जा सकती है.
मावां-धीयां सत्कार योजना पंजाब सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है. मुख्यमंत्री के अनुसार इस योजना से कई महिलाओं को मदद मिली है और उनका आत्मविकास बढ़ा है.
सरकार का उद्देश्य इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. योजना में नई महिलाओं के बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसके बाद योजना का दायरा और बढ़ गया है.
- रायसेन जेल में गोलीकांड: कैदी ने आरक्षक पर चलाई गोली, ड्यूटी में लापरवाही पर जेल अधीक्षक निलंबित
- Odisha News: गंजाम के छत्रपुर में बीजेडी को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष समेत 10 पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
- राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला : अब इस तारीख को होगा ‘छात्रों की गूंज’, जानिए AICC के फैसले की क्या थी वजह?
- Odisha News: ‘मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत स्पेशल ट्रेन रवाना, 775 बुजुर्ग वाराणसी और अयोध्या दर्शन के लिए निकले
- जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार तत्कालीन पटवारी को दबोचा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल लैपटॉप-प्रिंटर जब्त



