अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में बारिश ने इस सीजन का अब तक का सबसे तेज रूप दिखाया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा कार्यालय परिसर में करीब चार फीट तक पानी भर गया।

सतना में बीजेपी कार्यालय के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश का असर सतना शहर के बरदाडीह क्षेत्र में भी साफ दिखाई दे रहा है। जहां कई हिस्सों में पानी भर गया है और क्षेत्र में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से पानी की निकासी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

ये भी पढ़ें: बाढ़ ने रोकी एंबुलेंस की राह, 65 साल के बीमार बुजुर्ग को 3 KM चारपाई पर लेकर पहुंचे ग्रामीण

निचले इलाकों में सड़कें जलमग्न होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए। लगातार बारिश के चलते शहर में सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। बाजारों और व्यस्त इलाकों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को भी सावधानी से निकलना पड़ रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m