सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 7 मरीज रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा दुर्ग में 5, कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है।
जनवरी से अब तक मिले 176 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 176 मरीज मिल चुके हैं। इनमें रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां अब तक 73 मरीज सामने आए हैं। इनमें से वर्तमान में 7 मरीज एक्टिव हैं। प्रदेश में इस समय स्वाइन फ्लू के 45 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 34 मरीजों का अस्पतालों में उपचार जारी है।

अब तक किसी मरीज की मौत नहीं
स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राहत की बात यह है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। विभाग ने संक्रमण को लेकर निगरानी और उपचार व्यवस्था जारी रखी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।
जानिए कहां कितने मरीज मिले

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



