कुमार इंदर, जबलपुर। संस्कारधानी में साइबर ठगों का नेटवर्क तेजी से पांव पसार रहा है। जबलपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक युवक को कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा देकर सवा लाख रुपये ऐंठ लिए गए, वहीं दूसरी घटना में एक महिला को फर्जी आर्मी अफसर बनकर किराए का मकान लेने का झांसा दिया गया और उसकी यूपीआई आईडी व पासवर्ड हासिल कर खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कनाडा में नौकरी और वीजा के नाम पर सवा लाख की ठगी

पाटन थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक को कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने युवक को कनाडा में अच्छी नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने शुरुआत में वीजा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 15 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद वीजा रिजेक्ट (कैंसिल) होने की बात कहकर अलग-अलग बहानों से किस्तों में कुल सवा लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पाटन थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से नंबरों की ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस का छापा: 5 युवतियों और संचालक समेत 12 हिरासत में

फर्जी आर्मी अफसर बनकर महिला के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये

दूसरा मामला ग्वारीघाट थाना क्षेत्र का है, जहां साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। ठग ने खुद को भारतीय सेना (आर्मी) का अधिकारी बताकर महिला से संपर्क किया और उनका मकान किराए पर लेने की बात कही।कथित आर्मी अफसर ने मकान का एडवांस किराया ट्रांसफर करने के नाम पर महिला से उनकी यूपीआई (UPI) आईडी मांगी। इसके बाद झांसे में लेकर महिला से पासवर्ड (पिन) भी हासिल कर लिया। पासवर्ड मिलते ही आरोपी ने दो बार में महिला के बैंक खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए।

ओटीपी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें

खाते से पैसे कटते ही महिला को ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्वारीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान फोन कॉल पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और अपनी यूपीआई आईडी, ओटीपी या पासवर्ड कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।

मध्यप्रदेश

‘EWS क्रांति’ अभियान: आरक्षण की विसंगतियों के खिलाफ विदिशा में मशाल जुलूस, 20 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m