शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाने से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, क्राइम ब्रांच और कमला नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 6 घंटे के भीतर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

इतवारा से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम अभय राजपूत है, जो मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला है। वह कमला नगर थाने में हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। घटना के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को इतवारा क्षेत्र से धर दबोचा।

होटल में युवती को नशा कराने का आरोप! कमरे से नशे से जुड़े फोटो-वीडियो, शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली, फैजान गिरफ्तार, अमन फरार

न्यायालय ने भेजा जेल

पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी अभय राजपूत को कमला नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी थाने से कैसे भागने में सफल हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m