सुशील खरे, रतलाम/भीलवाड़ा। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल तपेश गोसाई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये वसूल चुका था, जबकि उसने कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

READ MORE: वाइन शॉप के बाहर हत्या: 3 दोस्तों में विवाद के बाद एक की मौत, मामली बात युवक को उतारा मौत के घाट 

बताया गया है कि हेड कांस्टेबल ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद लियाकत शेख के परिजनों से कानूनी मदद दिलाने और कार्रवाई में राहत देने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी नरपत सिंह चारण के नेतृत्व में एसीबी टीम ने भीलवाड़ा में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। मामले में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m